फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MLAs surprise inspection in Zira and Batala

पंजाब: जीरा व बटाला में आप विधायकों ने किया औचक निरीक्षण, पठानकोट में कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे

Mon, 14 Mar 2022 06:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/बटाला/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/बटाला/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Mar 2022 06:23 PM IST
सार

कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज होने के विरोध में सुजानपुर के नवर्निवाचित विधायक नरेश पुरी ने समर्थकों समेत थाना सुजानपुर के बाहर धरना दिया। जिसमें पठानकोट के मेयर पन्ना लाल भाटिया और जिलाध्यक्ष संजीव बैंस भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
AAP MLAs surprise inspection in Zira and Batala
औचक निरीक्षण के दौरान मरीज से बातचीत करते विधायक अमनशेर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जीरा विधानसभा से आप विधायक नरेश कटारिया ने सोमवार को ब्लाक मल्लांवाला के गांव लोहके कलां स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर विद्यार्थियों से पढ़ाई में आने वाली मुश्किलों के बारे में जाना और उनकी वर्दी जांची। कई विद्यार्थियों ने बेल्ट और बूट नहीं पहने थे। इस पर विधायक ने कहा इन वस्तुओं की सूची तैयार कर उन्हें दें, ताकि विद्यार्थियों को जरुरत की सामग्री मुहैया करवाई जा सके।

विज्ञापन


स्कूल में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोई के अलावा शौचालय की भी जांच की। नरेश कटारिया ने स्कूल प्रभारी से कहा कि स्कूल को किस चीज की जरूरत है, उसके बारे लिखित में उन्हें दे। स्कूल स्टाफ की हाजिरी भी जांची।
विज्ञापन


कटारिया ने स्कूल प्रभारी से कहा कि इस बार छोटी गलतियां माफ की जा रही हैं। दोबारा फिर से स्कूल की जांच की जाएगी। विद्यार्थियों की वर्दी पूरी होनी चाहिए और पढ़ाई में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। शिक्षकों की समस्या भी सुनी और कहा कि इसे पंजाब सरकार तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप विधायक ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण
बटाला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमनशेर सिंह (शैरी कलसी) ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे बटाला के सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों की मुश्किलों को सुना। सोमवार सुबह विधायक के सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां पर हड़कंप मच गया। 

मरीजों को मिलने के अलावा कलसी डॉक्टरों और बटाला सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. रविंदर सिंह से भी मिले और उनकी समस्याओं को भी सुना। वहीं कलसी ने अस्पताल में पाई जानी वाली कमियों को जल्द ही दूर करने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा उन्होंने सेहत अधिकारियों को हिदायत भी दी है कि सभी पूरी ईमानदारी से काम करें, ताकि सब मिलकर एक दूसरे के सहयोग से आम जनता को सुविधाएं दे सकें। इस मौके पर शैरी कलसी ने बताया कि अस्पताल में काफी कमियां हैं। जल्द ही इन कमियों को दूर कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि एसएमओ बटाला से विचार विमर्श किया है और सुधार करने लिए उन्हें कहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर ऐसी कमियां दोबारा देखने को मिलती हैं तो इसकी जिम्मेदारी एसएमओ की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार से प्रोजेक्ट लाना उनका काम है, मगर निचले स्तर की सारी जिम्मेदारी सेहत विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों की है। 

धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक नरेश पुरी
कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज होने के विरोध में सुजानपुर के नवर्निवाचित विधायक नरेश पुरी ने समर्थकों समेत थाना सुजानपुर के बाहर धरना दिया। जिसमें पठानकोट के मेयर पन्ना लाल भाटिया और जिलाध्यक्ष संजीव बैंस भी उपस्थित रहे। नरेश पुरी ने बताया कि गत दिवस मामून से पार्षद अमित शर्मा मित्तू पर बदले की भावना से झूठा केस करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी तक विधायकों व मुख्यमंत्री की शपथ भी नहीं हुई लेकिन सत्ता संभालने से पहले ही झूठे केस दर्ज करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर पुलिस अमित शर्मा मित्तू व उनके भाई रमन कुमार पर दर्ज झूठा केस वापस ले। नहीं तो आने वाले दिनों में विरोध को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 

उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में कोई भी सुजानपुर व धार वासियों को झूठ के दम पर तंग करने की कोशिश करता है तो उसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान से अपील की है कि इस प्रकार की गंदी राजनीति का खेल खेलने वालों से गुरेज करें ताकि आम आदमी पार्टी की छवि को नुकसान न हो। 

विधायक चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने पुलिस के साथ की बैठक
हलका समाना से आप विधायक चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर नशा तस्करों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही पुलिस मुलाजिमों का एक सप्ताह में डोप टेस्ट कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। विधायक ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान नशे को प्राथमिकता के आधार पर खत्म करने के सख्त कदम उठाने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा न जाए, चाहे वह कोई भी क्यों न हो। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सट्टे समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश दिया। जोड़ेमाजरा ने साफ किया कि जिस भी अधिकारी के क्षेत्र में नशा तस्करी, जुआ, सट्टा और कोई अन्य गैरकानूनी गतिविधि होगी, इसकी जिम्मेदारी अधिकारी की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed