फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MLA slaps a youth in Ludhiana of Punjab

Punjab News: आप विधायक ने पूछा- क्यों करते हो नशा तो हंसने लगा युवक, गुस्से में जड़ा थप्पड़

Thu, 14 Dec 2023 11:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Dec 2023 11:22 PM IST
सार

आप विधायक सिद्धू ने जब नशा करने का कारण पूछा तो युवक ने इसे आदत बताया और हंसने लगा। इससे गुस्से में आकर विधायक सिद्धू ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। आप विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि इलाके में नशा न तो करने दिया जाएगा और न ही बिकने देंगे।

विज्ञापन
AAP MLA slaps a youth in Ludhiana of Punjab
आम आदमी पार्टी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना के आत्म नगर इलाके के एक पार्क में बैठकर नशा करने वाले युवकों की शिकायत मिलने पर आप विधायक ने खुद पहुंचकर दबिश दी। जब विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू पहुंचे तो एक युवक उनके हाथ आ गया। वह उसको समझाने लगे तो युवक हंसने लगा। इस पर विधायक आग बबूला हो गए और युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। थाना शिमलापुरी पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। युवक को थप्पड़ मारने की घटना एक कैमरे में कैद हो गई और यह पूरे शहर में चर्चा का केंद्र बनी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हलका आत्म नगर से आप विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की हेल्प वैन इलाकों में घूम रही थी। इसी दौरान उन्हें किसी ने शिकायत दी कि वार्ड नंबर 40 के पार्क में कुछ युवक सरेआम चिट्टे का सेवन कर रहे हैं। युवक गांजा से भरी सिगरेट भी पीते हैं। पहले विधायक खुद मौके पर पहुंचे तो उन्होंने एक युवक को काबू किया और तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस के साथ उन्होंने पार्क में दबिश दी तो नशा करने वाले अन्य युवक वहां से भाग निकले। 
विज्ञापन


आप विधायक सिद्धू ने जब नशा करने का कारण पूछा तो युवक ने इसे आदत बताया और हंसने लगा। इससे गुस्से में आकर विधायक सिद्धू ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। आप विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि इलाके में नशा न तो करने दिया जाएगा और न ही बिकने देंगे। नशेड़ी ने विधायक सिद्धू से कहा कि उसकी वीडियो वायरल न करें। सिद्धू ने कहा कि पुलिस को सख्त हिदायत दी है कि वार्ड नंबर 40 में नशा तस्करों की सूची बनाकर दे। नशा बेचने वालों पर तुरंत कार्रवाई करें। नशे के दलदल में फंसे लोगों को तुरंत नशा छुड़ाओ केंद्र भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed