{"_id":"579f5ed24f1c1bcc222b908f","slug":"aap-mla-naresh-yadav-speaks-about-malerkotla-holy-book-discourtesy-allegation-on-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मालेरकोटला बेअदबीः पहली बार बोले 'आप' विधायक, पुलिस पर गंभीर आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालेरकोटला बेअदबीः पहली बार बोले 'आप' विधायक, पुलिस पर गंभीर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
आप विधायक अमानतुल्लाह खान और नरेश यादव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले में जेल से रिहा होने के बाद 'आप विधायक नरेश यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया व्यक्त की। कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में साजिश रचने के आरोपों में फंसे दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव सोमवार को पेशी के लिए फिर से प्रीती सुखेजा एडिशनल सिविल जज की अदालत में पेश किया गया। वहां अगली तारीख 12 सितंबर तय कर दी गई ।
उधर, इसी मुकदमे में जेल में बंद मुख्य आरोपी विजय कुमार, गौरव व नंद किशोर की भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। उनकी अगली तारीख 14 अगस्त निर्धारित की गई है। पेशी के बाद सरकारी रेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक नरेश यादव ने आरोप लगाया कि जेल में चार चार पेशेवर अपराधियों के साथ बैरक में रखा गया। वह न सिर्फ एक वकील हैं बल्कि चुने हुए जनप्रतिनिधि (विधायक) हैं। ऐसे व्यवहार से उनके अधिकारों का हनन हुआ है। यह सब पंजाब सरकार के इशारे पर हुआ है।
हां, विजय रहा है मेरा सहपाठी : यादव
पत्रकारों ने जब विधायक यादव से बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी विजय कुमार से संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 2000 में ब्रिटिश काउंसिलिंग के तीन महीने के कोर्स के दौरान विजय उनका सहपाठी रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार की मित्रता नहीं रही।

अगली पेशी से पहले चालान पेश करने की तैयारी
आप एमएलए नरेश यादव
किसी भी ऐसे आपराधिक मामले में जहां आरोपी जेल में बंद हो का चालान तीन महीने में अदालत में पेश करने का प्रावधान है, लेकिन इस बेहद संवेदनशील मुकदमे का चालान 12 सितंबर से पहले पेश किया जा सकता है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम चालान पेश करने की तैयारियों में जुट गई है।
विधायक नरेश यादव की अगली तारीख 12 सितंबर निर्धारित की गई है इसलिए पुलिस कोशिश में है कि इस मामले का चालान इस तारीख से पहले ही पेश कर दिया जाए। सोमवार को इसकी पुष्टि मामले के जांच अधिकारी एसपी (डी) जसकरण सिंह ने की है।
नरेश यादव ने हिंदू-मुस्लिम-सिख एकता का दिलवाया संकल्प
मालेरकोटला में मुस्लिम समाज के लोगों में खराब हुई छवि को सुधारने के लिए विधायक यादव के दिल्ली के विस क्षेत्र महरौली से मुस्लिम युवक भी सोमवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने यहां के लोगों से अनुरोध किया कि आपसी प्रेम और सद्भावना बढ़ाएं। इस दौरान नरेश यादव ने खुले रूप में हिंदू-मुस्लिम-सिख एकता का संकल्प भी दिलवाया।