फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MLA Kunwar Pratap

Chandigarh News: आप विधायक कुंवर प्रताप ने अपनी ही सरकार को घेरा- पहले ही कहा था कि पंजाब की जेल में हुआ इंटरव्यू

Sat, 13 Jul 2024 07:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA Kunwar Pratap
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। जेल में हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी ही सरकार को घेरा है। एक्स पर अपनी एक पुरानी वीडियो शेयर करते हुए कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि अब पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है, जबकि उन्होंने 28 मार्च, 2023 को ही कह दिया था कि जेल में ये इंटरव्यू हुआ है। वीडियो में कुंवर कहते हैं कि पंजाब पुलिस की तरफ से सफाई दी गई कि प्रदेश की जेल में ये इंटरव्यू नहीं हुआ है, लेकिन अब एसआईटी की रिपोर्ट से देख सकते हैं कि पंजाब किस दिशा में जा रहा है। कुंवर इससे पहले नशे की मुद्दे पर भी मुखर होकर अपनी बात रखते हैं और अकसर सवाल खड़े करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed