{"_id":"fd6b78379407f433bdb0d378c14a8087","slug":"aap-leader-sukhpal-khaira-criticized-congress-and-akali-dal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आपस में मिले हैं और लोगों को बेवकूफ बनाते हैं कांग्रेसी-अकाली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आपस में मिले हैं और लोगों को बेवकूफ बनाते हैं कांग्रेसी-अकाली'
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कांग्रेसियों और अकालियों पर आरोप लगाते हुए जमकर आलोचना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी और अकाली आपस में मिले हैं। दोनों ही दल लोगों को बेवकूफ बनाकर बारी-बारी से विधानसभा, लोकसभा और उपचुनाव लड़ते आए हैं। इनके आपस में बेहद नजदीकी रिश्ते हैं। जिनकी मिसाल के तौर पर बीते दिनों कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के दोहते के विवाह समारोह में पहुंची केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल समेत खिंचवाई गईं तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने से मिलती है।
उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के रिश्तेदार कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया 6000 करोड़ के नशे के मामले में घिर चुके थे। इस मामले में जब सीबीआई जांच की मांग उठाई गई तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मांग को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
खैरा ने कहा कि इस बात से खफा होकर ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आप का दामन थाम लिया।
खैरा गिद्दड़बाहा हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया। गांव सुखना अबलू में गुरमीत सिंह के निवास पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान सुखजिंदर सिंह काउणी, राजा सिंह काउणी, जोगिंदर सिंह, रछपाल सिंह छत्तेआणा, वीरपाल कौर सुखना और जगमोहन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन