{"_id":"633eddcb22a9d76b5b527ab8","slug":"aap-leader-raghav-chadha-attacked-the-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"राघव चड्ढा का केंद्र पर हमला: कहा- लंपी वायरस को रोकने में विफल, चारे की वजह से बढ़ रही दूध की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राघव चड्ढा का केंद्र पर हमला: कहा- लंपी वायरस को रोकने में विफल, चारे की वजह से बढ़ रही दूध की कीमत
Thu, 06 Oct 2022 07:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Oct 2022 07:26 PM IST
सार
राघव चड्ढा ने कहा कि लंपी वायरस अनियंत्रित रूप से फैल रहा है और चारे की कीमतें बेरोकटोक बढ़ रही हैं लेकिन सरकार ने इन मुद्दों को हल करने के लिए कुछ भी नहीं किया है। नतीजतन किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा
- फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को दूध की बढ़ती कीमतों को रोकने में विफल रहने के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला। राघव ने कहा कि दो साल पहले इसके बारे में जानकारी होने के बावजूद समस्या का समाधान न करने में केंद्र की नाकामी सामने आई है। इस कारण दूध की कीमतों में और वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि चारे की कीमतों से दूध का सीधा संबंध है।
विज्ञापन
सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि दूध की कीमतें फिर से बढ़ने वाली हैं। इसका कारण चारे की कीमतों में बेरोकटोक वृद्धि के अलावा लंपी वायरस के प्रसार के कारण कुछ वर्षों से किसान चारे के बजाय अन्य फसलों की बुवाई करना पसंद कर रहे हैं। चारे की कीमतें अगस्त में नौ साल के उच्चतम स्तर 25.54 प्रतिशत तक पहुंच गई थीं। दूध के बड़े उत्पादक अकेले गुजरात राज्य में पिछले दो वर्षों में चारा फसलों का क्षेत्रफल 1.36 लाख हेक्टेयर कम हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने दो साल पहले चारे के संकट और कृषक परिवारों पर इसके प्रभाव को देखा था। इसलिए विशेष रूप से चारे के लिए 100 किसान उत्पादक संगठन स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा सितंबर 2020 में तैयार किया गया था। लेकिन हैरत है कि अभी तक एक भी एफपीओ पंजीकृत नहीं किया गया है। लंपी वायरस अनियंत्रित रूप से फैल रहा है और चारे की कीमतें बेरोकटोक बढ़ रही हैं लेकिन सरकार ने इन मुद्दों को हल करने के लिए कुछ भी नहीं किया है। नतीजतन किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन