सियासत: राघव चड्ढा ने सिद्धू को फिर कहा 'राखी सावंत', कांग्रेस पर तंज- इस पार्टी को विपक्ष की जरूरत नहीं
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष की जरूरत नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू अच्छा ड्रामा कर लेते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को फिर पंजाब की सियासत का राखी सावंत बताया है। उन्होंने कहा है कि सिद्धू ड्रामा पसंद व्यक्ति हैं और वह ड्रामा अच्छा कर लेते हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यह ऐसी पार्टी है कि इसको विपक्ष की जरूरत ही नहीं है।
पार्टी के नेता ही एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हैं। चड्ढा ने अपने बयान में कहा कि सिद्धू बेतुके बयान देने की बीमारी से पीड़ित हैं, इसलिए आदत से मजबूर होकर इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। सिद्धू की कही कोई भी बात गंभीर नहीं होती और हर जगह वह हंसी के पात्र बनते हैं।
पहले सिद्धू अपनी ही सरकार और सरकार के मुखिया चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इससे पहले भी वह तत्कालीन मुख्यमंत्री के खिलाफ आए दिन बयान देते रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का सियासी वर्चस्व खत्म हो चुका है। कांग्रेस में कुर्सी को लेकर अंतर्कलह चरम पर है, पार्टी के नेता एक-दूसरे को घेर रहे हैं। आने वाले चुनाव में कांग्रेस के नेताओं के कारण पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
राघव चड्ढा ने इससे पहले सितंबर में सिद्धू को राखी सावंत बताया था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में किसानों को तय कीमत से कम भुगतान हो रहा है।
मुख्यमंत्री चन्नी झूठ बोल रहे हैं: राघव
पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने जींदपुर में रेत खनन को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जींदपुर से 40 किलोमीटर दूर रोपड़ कस्बे के पास रेत के गड्ढे में गए थे। यहां वन विभाग की जमीन से बालू निकाला जा रहा है। रेत माफियाओं ने इलाके को काफी नुकसान पहुंचाया है जिसके कारण धुसी बांध के गिरने का खतरा है और वाजिदपुर और राशिदपुर सहित 35 गांवों में बाढ़ का खतरा है।