{"_id":"7ee34ffbcec0f933063c7a2df24c24dc","slug":"aap-leader-kejriwal-will-visit-punjab-on-23-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का पंजाब दौरा 3 दिन आगे खिसका, अब 23 को आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का पंजाब दौरा 3 दिन आगे खिसका, अब 23 को आएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फरवरी के आखिरी सप्ताह में पंजाब का दौरा करेंगे। वह 23 फरवरी को पंजाब पहुंचेंगे और 27 तक यहीं कैंप करेंगे। इस दौरान वह पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर मुखर होंगे, जिससे पंजाब की सियासत गर्माने के आसार हैं।
विज्ञापन
पहले केजरीवाल को बीस फरवरी को आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से दौरा तीन दिन टल गया। अब वह 23 फरवरी को पंजाब पहुंचेंगे। पिछले सप्ताह पंजाब केसूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने दिल्ली में केजरीवाल से मिल कर उनका पंजाब कार्यक्रम फाइनल किया था।
विज्ञापन
प्रदेश इकाई सोमवार तक उनका पूरा दौरा फाइनल करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक केजरीवाल उन किसानों के घर जाएंगे, जिन्होंने कर्ज के बोझ तले दब कर आत्महत्या कर ली। इसके साथ ही उनका उन नौजवानों के घरों में जाने का कार्यक्रम है, जिनकी पिछले दिनों पनामा में किश्ती हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस तरह केजरीवाल पंजाब के दो सबसे अहम मसलों को छूते हुए पंजाब की नब्ज पर हाथ रखेंगे। पंजाब का तीसरा अहम मुद्दा नशे को लेकर भी वह सरकार पर हमला बोलेंगे। केजरीवाल उन गांवों में जाएंगे जो नशों से ज्यादा प्रभावित हैं। साथ ही उन नौजवानों के घर भी जा सकते हैं, जिनकी नशे के चलते मौत हो गई।
इसके अलावा वह पंजाब के शहीद नौजवान केघर भी जा सकते हैं। अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान केजरीवाल बूथ और सेक्टर स्तर के वॉलंटियर्स के साथ बैठक करेंगे। पंजाब के अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और पार्टी का स्टैंड रखेंगे।
साथ ही पार्टी से बागी हुए दोनों सांसदों डॉ. धरमवीर गांधी और हरिंदर खालसा पर भी पार्टी का स्टैंड स्पष्ट करेंगे। पूरी पार्टी केजरीवाल के दौरे की तैयारी में लगी हुई है। लोकसभा चुनाव के बाद उनका यह पहला बड़ा पंजाब दौरा होगा। सूबा इकाई इसे पूरी तरह भुनाने में लगी हुई है ताकि दौरे केबाद सूबे में पार्टी के पक्ष में एक लहर बनाई जा सके।
7.10 लाख परिवार जुड़े आप से
आम आदमी पार्टी ने परिवार जोड़ो मुहिम चलाई हुई है, जोकि बीस फरवरी तक चलेगी। आप के सांसद भगवंत मान ने कहा कि मुहिम काफी सफल रही है। अब तक 7.10 लाख लोग पार्टी से जुड़ चुके हैं। पंजाब में करीब 55 लाख घर हैं। अगले कुछ माह में पार्टी वॉलंटियर एक-एक घर को कवर करेंगे।
अब तक 6070 घरों को कवर किया जा चुका है। इस मुहिम के दौरान लोगों को दिल्ली सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही हैं। साथ ही राज्य सरकार की पोल भी खोली जा रही है।