फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap leader hs phoolka announcement for punjab assembly election

'आप' नेता का ऐलान, सरकार बनाएंगे, नशे का खात्मा करेंगे

Fri, 12 Feb 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Feb 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
aap leader hs phoolka announcement for punjab assembly election

पंजाब में सरकार बनाने के बाद आप प्रदेश को नशे और गुंडराज से मुक्त करेगी। साथ ही ड्रग्स के कारोबार पर पाबंदी लगा देगी। पंजाब में 2017 में आम आदमी की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


यह दावा आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एचएस फूलका ने पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में किया। वह यहां सामाजिक सक्रियता और राजनीति विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन


इस टॉक शो के दौरान आप नेता राघव चड्ढा और पीयू के आप के स्टूडेंट्स लीडर भूपिंदर सिंह बाथ मौजूद रहे। फूलका ने कहा कि पंजाब में 10 साल में जिन लोगों ने अपना बिजनेस खोया है, वह सब लौटाया जाएगा। पंजाब के लोगों के साथ हुए धोखे का जवाब पंजाब की जनता 2017 के चुनाव में देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से बात करने के बाद तैयार होगा मेनिफेस्टो
फूलका ने कहा कि दिल्ली चुनाव की तरह पंजाब में पंजाब डायलॉग के बाद ही मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा। पंजाब से इंडस्ट्री नहीं आ रही हैं। मौजूदा सरकार वहां पर हर जगह हिस्सा मांग रही है, जिसके चलते यहां पर लोग परेशान हो गए हैं। किसानों की हालत दिन-ब-दिन बदतर हो रही है।

राजनीति की गंदगी आप ने की साफ  
फूलका ने कहा कि पंजाब में पहले 1984 के दंगों के बाद दोषियों को सजा देने के बजाय उन्हें राजनीति में जगह देकर राजनीति के अपराधीकरण की शुरुआत की गई। फिर 1987 में बोफोर्स डील में घपले से राजनीतिक भ्रष्टाचार की शुरुआत हुई, जो आज तक खत्म नहीं हुई।


राजनीति धंधा बन गई है कि चुनाव में पैसा लगाओ और जीतने के बाद कई गुना कमाई करो, लेकिन आम आदमी पार्टी ने ये भ्रष्टाचार खत्म किया है। अब हम दिल्ली की तर्ज पर पंजाब को भी विकसित करेंगे। यहां पर शिक्षा की बेहतरीन व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं आप नेता राघव चड्डा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed