फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP leader-activist going to show black flag to Rajnath in custody

Chandigarh News: राजनाथ को काला झंडा दिखाने जा रहे आप नेता-कार्यकर्ता हिरासत में

Sun, 25 Jun 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
AAP leader-activist going to show black flag to Rajnath in custody
चंडीगढ़। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-34 में एक जनसभा को संबोधित किया। भाजपा के इस कार्यकाल को विफल बताते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता रक्षा मंत्री को काला झंडा दिखाने के लिए निकले लेकिन प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।इस प्रदर्शन में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन प्रदीप छाबड़ा समेत आप के कई पार्षद व कार्यकर्ता शामिल रहे। छाबड़ा ने कहा कि पिछले 9 सालों से भाजपा के शासन काल में देश का बुरा हाल है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है और भाजपा चुप है। भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है। चंडीगढ़ में पार्किंग घोटाला, पार्क घोटाला उजागर होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जनसभा में आम जनता का समर्थन न मिलने की वजह से नगर निगम में कच्चे तौर पर कार्यरत कर्मचारियों को जबरदस्ती ले जाया गया।
विज्ञापन

छाबड़ा ने कहा कि वह सभी राजनाथ सिंह को काला झंडा दिखाने के लिए जनसभा के स्थल पर जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां तक पहुंचने नहीं दिया और रास्ते से ही हिरासत में ले लिया गया और सेक्टर-39 पुलिस थाने ले जाया गया। इस प्रदर्शन में छाबड़ा के अलावा पार्षद प्रेम लता, दमनप्रीत बदल, पूनम, कुलदीप टीट, जसबीर लाडी, योगेश ढींगरा व कार्यकर्ताओं में शादाब राठी, देशराज सनावर, कुलदीप कुक्की, सुखराज कौर संधू, राकेश सोनी, संदीप कुमार, जेजे सिंह, सुशील गब्बर, सागर, सुभाष बेदी, राजू यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed