फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP govt is adopting dual policy for farmers in Punjab says Navjot Singh Sidhu

आप पर सिद्धू का हमला: कहा- दिल्ली में किसानों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, पंजाब में सरकार का प्रतिनिधि मिलने तक नहीं आता

Fri, 22 Apr 2022 04:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Apr 2022 04:48 PM IST
सार

सिद्धू ने कहा कि आप ने चुनाव से पहले पंजाब के किसानों से बडे़-बडे़ वादे तो कर लिए लेकिन अब जब सरकार बन चुकी है तो केजरीवाल समेत मुख्यमंत्री भगवंत मान उक्त वादों को पूरा करने की हिम्मत नहीं रख रहे।

विज्ञापन
AAP govt is adopting dual policy for farmers in Punjab says Navjot Singh Sidhu
मृतक किसान के घर पहुंचे नवजोत सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल की आप सरकार दिल्ली में मृतक किसानों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दे रही है लेकिन पंजाब में किसान विरोधी भूमिका अदा कर रही है। आप सरकार पंजाब में किसानों के प्रति दोहरी नीति अपना रही है। सिद्धू बठिंडा के गांव माइसरखाना में खुदकुशी करने वाले किसान जसपाल सिंह के घर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार किसान हितैषी नीति को अपनाए। उन्होंने कहा कि 70 फीसदी पंजाब की आमदनी किसानों पर निर्भर है। अगर प्रदेश का किसान खुशहाल नहीं होगा तो प्रदेश की तरक्की कैसे होगी। उन्होंने कहा कि आप दिल्ली में मृतक किसानों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दे रही है लेकिन पंजाब में खुदकुशी करने वाले किसानों के परिवार से मिलने सरकार का कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंच रहा। 
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि देश के चार राज्यों में अब विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। इस कारण आम आदमी पार्टी अब पंजाब का सहारा लेकर चुनाव जीतने का प्रयास करेगी। असलियत में आम आदमी पार्टी सिर्फ विज्ञापनों के जरिये ही हवा में वादे करती है लेकिन पूरा किसी भी वादे को नहीं करती। सिद्धू ने कहा कि आप ने चुनाव से पहले पंजाब के किसानों से बडे़-बडे़ वादे तो कर लिए लेकिन अब जब सरकार बन चुकी है तो केजरीवाल समेत मुख्यमंत्री भगवंत मान उक्त वादों को पूरा करने की हिम्मत नहीं रख रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed