Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP gives its workers a winning mantra for the municipal corporation elections

Chandigarh News: नगर निगम चुनाव के लिए आप ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Mon, 16 Nov 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
AAP gives its workers a winning mantra for the municipal corporation elections
भावी उम्मीदवारों को चुनावी रणनीति, जनसंपर्क और वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने का प्रशिक्षण
विज्ञापन

विजय पाल सिंह बोले- पूरी तैयारी और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी पार्टी, चंडीगढ़ में पहला मेयर बनाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की ओर से कार्यकर्ताओं और भावी उम्मीदवारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चुनावी रणनीति, जनसंपर्क, संगठन की मजबूती और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के तरीके बताए गए।

कार्यक्रम में आप के चंडीगढ़ प्रधान विजय पाल सिंह, वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग, उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, जसबीर सिंह लाड़ी, मेवा सिंह और दीपा दुबे ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। नेताओं ने वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और घर-घर तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याओं को समझने और उन्हें प्रमुखता से उठाने की अपील की।
विज्ञापन

पहला मेयर बनाने का लक्ष्य
आप के चंडीगढ़ प्रधान विजय पाल सिंह ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पार्टी पूरी तैयारी और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य जनसमर्थन के आधार पर चंडीगढ़ में अपना पहला मेयर बनाना है। पार्टी शहर में विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति को नई दिशा देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताया
विजय पाल सिंह ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे वे जनता के बीच अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए तैयार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed