फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP-Congress alleges BJP wants to postpone mayor elections till Lok Sabha elections

Chandigarh News: आप-कांग्रेस का आरोप, मेयर चुनाव को लोकसभा चुनाव तक टालना चाहती है भाजपा

Sat, 20 Jan 2024 03:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
AAP-Congress alleges BJP wants to postpone mayor elections till Lok Sabha elections
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने शुक्रवार को सेक्टर-39 स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में पहली साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आप के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की, नेता प्रतिपक्ष दमनप्रीत सिंह और गुरबक्श रावत ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश है कि मेयर चुनाव, लोकसभा चुनाव तक टल जाए ताकि तब तक उनका ही मेयर शहर में बना रहे।आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने कहा कि शहर में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। भाजपा को पता है कि उनके पास जीत के लिए नंबर नहीं है तो वह हर हथकंडे अपना रही है। कहा कि गुरिंदर सिंह सोढ़ी को हटाने के बाद प्रशासन ने ईशा कंबोज को मेयर चुनाव की जिम्मेदारी दी है लेकिन जब से वह बनी हैं, उन्होंने आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के किसी पार्षद का फोन नहीं उठाया है। ऐसा लग रहा है कि पूरा तंत्र ही भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। इससे तंग आकर ही पार्टी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि उन्होंने अब तक शहर में 27 मेयर चुनाव देखे हैं। हैरानी की बात है कि जब गुरिंदर सिंह सोढ़ी की तबीयत खराब हुई तो प्रशासन ने कुछ ही घंटे में नया सचिव नियुक्त कर दिया लेकिन जब पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हुई तो अब तक किसी अन्य की ड्यूटी नहीं लगाई। इससे चुनाव ही टाल दिया गया। यह सब कुछ साफ बताता है कि प्रशासन के अधिकारी भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं। कहा कि चुनाव टालकर भाजपा ने पूरे देश में यह संदेश देने की कोशिश की है कि जहां भी उनके पास जीत के आंकड़े नहीं होंगे, वह चुनाव ही नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


भाजपा के मेयर ने पार्षदों की आवाज दबाईः दमनप्रीत सिंह
नेता प्रतिपक्ष दमनप्रीत सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव से भाग रही है। इससे जाहिर होता है कि गठबंधन का उनमें कितना खौफ है। उन्होंने मेयर अनूप गुप्ता पर कई सवाल उठाए। कहा कि उनका कार्यकाल फेल रहा है। कोई भी सदन ठीक से नहीं चला। जिस भी पार्षद ने शहर की जनता की आवाज बनने की कोशिश की, उसे दबा दिया गया और सदन से बाहर कर दिया। भाजपा चाहे जितने मर्जी हथकंडे अपना ले, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एकजुट हैं। इस बार भाजपा का नगर निगम से सफाया करके मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों को गेट पर आकर देनी चाहिए थी जानकारीः रावत
कांग्रेस की पार्षद गुरबक्श रावत ने कहा कि भाजपा शासित चंडीगढ़ प्रशासन नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। वीरवार को सिर्फ एक मैसेज का हवाला देकर मेयर चुनाव टाल दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नगर निगम के अधिकारियों की यह जिम्मेदारी नहीं बनती कि अगर चुनाव टाल भी दिया गया था तो वह नगर निगम के गेट पर खुद आकर इसकी जानकारी पार्षदों को देते और उसके कारण बताते लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पार्षदों को धक्के मार कर वहां से भगा दिया गया। ये चंडीगढ़ की जनता का अनादर है। लोग यह देख रहे हैं और भाजपा को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed