भावुक हुए मान: जीत से उत्साहित भगवंत ने मां के साथ किया पंजाबियों का अभिवादन, कही ये बात
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप कर दिया है। आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके बाद से पूरे पंजाब में जश्न का माहौल है।
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया। पार्टी की जीत पर भगवंत मान के परिवार ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उनकी मां ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उनकी बहन ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान जीत से खुश भगवंत मान अपनी मां के गले लग गए।
मंच से मान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर कीचड़ उछाला गया। लेकिन मैं ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करूंगा। सबको पंजाबियों की इज्जत करनी होगी। अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। मेरी कलम बेरोजगारी के खिलाफ चलेगी। हम अपन पंजाब ठीक करेंगे। मान ने कहा कि आप की आंधी में सभी दिग्गज हार रहे हैं। बड़े बादल हारे हैं, सुखबीर जलालाबाद से हारे हैं, कैप्टन पटियाला से हारे हैं, सिद्धू और मजीठिया भी हारे हैं, चन्नी दोनों सीटों पर हारे हैं। वहीं जितनी देर मान बोलते रहे, उतनी देर उनकी मांग हरपाल कौर मंच पर ही हाथ जोड़े खड़ी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.