फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP chief Arvind Kejriwal says Name of CM face will be announced next week for Punjab

चंडीगढ़: आप अगले हफ्ते करेगी मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान, केजरीवाल बोले-पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब

Wed, 12 Jan 2022 09:09 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jan 2022 09:09 AM IST
सार

पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान अगले हफ़्ते होगा। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में दी। इस दौरान उन्होंने चन्नी सरकार पर हमला भी बोला।

विज्ञापन
AAP chief Arvind Kejriwal says Name of CM face will be announced next week for Punjab
चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब होती जा रही है, चन्नी सरकार इसे संभाल नहीं पा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान अगले हफ्ते होगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि इतने सालों से बादल परिवार और कांग्रेस दोनों मिलकर पंजाब को लूट रहे थे, ये सिलसिला अब बंद होगा। पंजाब में कांग्रेस सरकार के दौरान बेअदबी के कांड, बम ब्लास्ट, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हो रही है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि यदि आप सत्ता में आती है तो हम पंजाब के लोगों को कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने और बेअदबी की पिछली सभी घटनाओं में न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन देते हैं। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, चाहे वह पीएम हो या कोई और। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed