फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap_chandigarh_system changes_it park

व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं तो 'आप' से जुड़ें

Tue, 10 Dec 2013 11:47 AM IST
आशीष वर्मा
आशीष वर्मा Updated Tue, 10 Dec 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
aap_chandigarh_system changes_it park
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जो फार्मूला अपनाया था, उसी थ्योरी पर अब चंडीगढ़ में काम शुरू हो गया है। आप ने अपने विशेष मेंबरशिप अभियान के दौरान सबसे पहले आईटी प्रोफेश्नल्स को अपना साथी बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


आप ने चंडीगढ़ के आईटी पार्क में मेंबर बनाने का अभियान शुरू किया। पहले दिन से करीब 25 आईटी प्रोफेश्नलल्स ने मेंबरशिप फार्म भरा। करीब दो घंटे तक यहां कैंप लगाया गया।
विज्ञापन


आप के नेता प्रेमपाल ने बताया कि इस फार्मूला को अपनाने के पीछे का अहम कारण सोशल मीडिया है। उनके मुताबिक इन युवाओं का सोशल मीडिया का क्षेत्र काफी बड़ा और व्यापक है। इससे मैसेज भी बहुत जल्दी डिलीवर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में यही फार्मूला अपनाया गया। सबसे पहले युवाओं को अपने साथ जोड़ा गया था। इनके अंदरखाते सपोर्ट से पार्टी को लगातार बल मिल रहा था। आज की राजनीति और भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा तंग युवा हैं और बदलाव के लिए तैयार हैं।

युवाओं पर फोकस   
उन्होंने बताया कि उनके कुछ साथ दिल्ली और दूसरी जगहों पर गए हुए हैं। वे दो से तीन दिन में आ जाएंगे। उसके बाद फिर से पीयू व प्राइवेट यूनिवर्सिटी व इंजीनियरिंग कालेज में अभियान चलाया जाएगा।


युवा के बीच अवेयरनेस बढ़ाने के बाद दूसरे वर्ग को जोड़ने की कोशिश होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी मेंबरशिप अभियान चलाने के लिए मात्र एक घंटे पहले सदस्यों को मैसेज भेजा गया था।

उम्मीद थी कि तीन से चार लोग ही पहुंचेंगे, लेकिन जब अभियान शुरू हुआ तो लोगों की तदाद बढ़ती चली गई। ये सभी हमारे साथी मेंबर हैं।

कई लोग ऐसे थे जो हमसे कभी मिले भी नहीं, लेकिन वे अभियान में हमारे साथ जुड़े रहे और लोगों को आप की नीतियों से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed