फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap 'chanakaya' yogendra yadav trying to attract party volunteers

'आप' के वॉलंटियर्स को रिझाने में जुटे 'चाणक्य'

Mon, 06 Apr 2015 03:44 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Apr 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
aap 'chanakaya' yogendra yadav trying to attract party volunteers

आम आदमी पार्टी के 'चाणक्य' योगेंद्र यादव अब 'आप' के वॉलंटियर्स को रिझाने में जुट गए हैं। सभी की निगाह अब दल के पूर्व मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव के खेमे की ओर से बुलाई गई बैठक पर टीकी है। 14 अप्रैल को गुड़गांव में प्रस्तावित स्वराज संवाद के लिए योगेंद्र गुट देश भर से वॉलंटियर्स को लामबंद करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


इसके लिए 48 नेताओं की टीम बनाई गई है, जो अपने-अपने राज्यों में वॉलंटियर्स से संपर्क कर रही है। योगेंद्र खुद सात अप्रैल को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


योगेंद्र की टीम में देशभर से नेता हैं, जिनमें राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर, लोकसभा उम्मीदवार शामिल हैं। पंजाब से इनमें दो लोकसभा उम्मीदवार भाई बलदीप सिंह व ज्योति मान और राज्य कार्यकारिणी मेंबर प्रो. मनजीत सिंह शामिल हैं। इन तीनों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. मनजीत ने सात अप्रैल को चंडीगढ़ में बैठक बुलाई है। जिसमें योगेंद्र भी शामिल हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में पंजाब, हरियाणा से बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स को न्यौता दिया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग 14 को गुड़गांव पहुंच सकें।

टीम भेज रही वॉलंटियर्स को न्योता

aap 'chanakaya' yogendra yadav trying to attract party volunteers

टीम योगेंद्र की ओर से सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के वॉलंटियर्स को भी न्योता भेजा रहा है, जोकि 48 नेताओं की तरफ से हैं। इस भावनात्मक मैसेज में अन्ना आंदोलन से लेकर पार्टी की मौजूदा हालात का जिक्र किया गया है। वॉलंटियर्स से अपील की गई है कि वे मौजूदा हालात पर डायलॉग में शामिल हों और देश में वैकल्पिक राजनीति के भविष्य पर योजना बनाएं।

अपील में कहा गया है कि करीब चार साल पहले हम में से बहुत से लोगों ने एक यात्रा शुरू की थी, जोकि जन लोकपाल आंदोलन के जरिए देश के रूपांतरण के तरीके ढूंढने के लिए थी। तब फैसला लिया गया था हम महज एक सियासी ही पार्टी नहीं बनना चाहते, बल्कि राजनीति की नई इबारत लिखेंगे।

इसके विपरीत क्या हमारा क्षितिज राष्ट्रीय राजनीति से क्षेत्रीय और शहरी स्तर पर सिकुड़ गया है। अपील में आगाह किया गया है कि हालत सुधरने के बजाय बदतर भी हो सकते हैं। साथ ही आंदोलन की मूल भावना के साथ दोबारा यात्रा शुरू करने का सुझाव दिया गया है। वॉलंटियर्स से यह भी कहा गया है डायलॉग में हिस्सा लेना न तो अनुशासनहीनता है, न किसी का विरोध।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed