फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap candidate win mohali, but lost anandpur sahib seat

इस इलाके में 'आप' का सिक्का, पर जीते अकाली

Fri, 16 May 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 May 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
aap candidate win mohali, but lost anandpur sahib seat

लोकसभा हलका आनंदपुर साहिब की मतगणना में शुक्रवार को शिअद-भाजपा उम्मीदवार प्रो. प्रेम चंदूमाजरा की किस्मत चमकी। उन्होंने कांग्रेस की दिग्ग्गज नेता अंबिका सोनी को करारी शिकस्त दी। चंदूमाजरा को 347394 मत मिले। जबकि अंबिका को 323697 से ही संतोष करना पड़ा। दोनों की जीत का अतंर 23697 रहा।

विज्ञापन


वहीं, विधानसभा हलका मोहाली में शिअद व कांग्रेस दोनों पार्टियों को आप पार्टी के उम्मीदवार ने करारी शिकस्त दी। दोनों पार्टियां हलके में दूसरे व तीसरे नंबर पर रही। जबकि खरड़ में चंदूमाजरा का जादू पूरा चला। उन्होंने 16 राउंड तक चली मतगणना में शुरू से लेकर आखिर तक बढ़त बनाए रखी। वहीं, हर राउंड में उनकी बढ़त बढ़ती जा रही थी। जबकि आप यहां भी दूसरा नंबर हासिल कर पाने में कामयाब रही। वहीं 1957 के करीब ऐसे भी लोग थे। जिन्हे मतदान में नोटा का प्रयोग किया है।

विज्ञापन

11 राउंड में आप पार्टी के शेरगिल आगे निकले

aap candidate win mohali, but lost anandpur sahib seat

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह आठ बजे तय समय से मतगणना शुरू हो गई थी। इस दौरान मोहाली हलके के पहले राउंड के जब नतीजे आए। तो उसमें अंबिका सोनी की करीब तीन सौ के करीब मतों से आगे थी। लेकिन ज्यादा देर उनका जादू नहीं चला। दूसरे राउंड में चंदूमाजरा ने उन्हें पिछाड़ दिया।

11 राउंड की मतगणना तक 29354 मतों से आगे चल रहे थे। लेकिन 11 राउंड में आप पार्टी के हिम्मत सिंह शेरगिल आगे निकल गए। इसके बाद उन्होंने पीछे नहीं। साथ ही 16 राउंड तक चली मतगणना में उन्होंने 50987 मत हासिल किए। जबकि चंदूमाजरा को 43714 मत मिले। वहीं, अंबिका सोनी को केवल 35564 ही मिल पाए।

इसी तरह खरड़ विधानसभा हलके की मतगणना में किस्मत में चंदूमाजरा ने पूरा साथ दिया। यहां पर चंदूमाजरा हर राउंड में आगे रहे। जबकि कांग्रेस की अंबिका सोनी व आप उम्मीदवार में अंत तक जंग चलती रही। लेकिन यहां आप दूसरे व कांग्रेस तीसरे नंबर पर चली गई। चंदूमाजरा ने 50174 मत हासिल किए। जबकि आप उम्मीदवार को 45098 व अंबिका सोनी को 39183 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed