{"_id":"643d46daad9988ec480996e3","slug":"aap-candidate-sushil-kumar-rinku-filed-nomination-for-jalandhar-bypoll-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर उपचुनाव: आप उम्मीदवार रिंकू ने भरा नामांकन, CM भगवंत मान ने किया रोडशो, हजारों समर्थक जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर उपचुनाव: आप उम्मीदवार रिंकू ने भरा नामांकन, CM भगवंत मान ने किया रोडशो, हजारों समर्थक जुटे
Mon, 17 Apr 2023 06:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 17 Apr 2023 06:55 PM IST
सार
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 20 अप्रैल को सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में प्रचार करने जालंधर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
जालंधर में सीएम भगवंत मान का रोडशो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में नामांकन भरा। नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रिंकू के समर्थन में रोडशो किया। इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
विज्ञापन
रोडशो में सीएम मान और प्रत्याशी रिंकू के साथ विधायक शीतल अंगुराल, विधायक बलकार सिंह, दिनेश ढल, राजविंदर कौर थियाड़ा, जीत राम भट्टी, रतन सिंह, प्रेम कुमार, विधायक इंद्रजीत कौर, जगबीर बराड़, मोहिंदर भगत, सुरिंदर सोढ़ी और हरचंद सिंह बरसट भी शामिल हुए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस की आंतरिक कलह विकास के मार्ग में रोड़ा है। उनकी सरकार ने घोषणा के 20 दिन के भीतर किसानों को फसल का मुआवजा बांटना शुरू कर दिया है। हम हर रोज जनहित में फैसले लेते रहेंगे और 3-4 बड़ी चीजें और होने वाली हैं। मैं और मेरे मंत्री जनहितकारी फैसले लेते रहेंगे। मान ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 20 अप्रैल को सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में प्रचार करने जालंधर पहुंचेंगे।
विज्ञापन