{"_id":"59de0cc34f1c1b9f678b526f","slug":"aap-candidate-khajuria-argument-with-congress-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस एजेंट पर वोटरों पर दबाव बनाने का आरोप, भड़के 'आप' प्रत्याशी खजुरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस एजेंट पर वोटरों पर दबाव बनाने का आरोप, भड़के 'आप' प्रत्याशी खजुरिया
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
हलका सुजानपुर के गांव पंगोली में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के साथ बहस करते खजुरिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रिटायर्ड मेजर जनरल सुरेश खजुरिया बुधवार को वोट डालने के दौरान कांग्रेस के एक पोलिंग एजेंट से उलझ गए। खजुरिया ने पोलिंग एजेंट राजेश्वर सिंह पर वोटरों को धमका कर दबाव बनाने का आरोप लगाया। खजुरिया की पोलिंग एजेंट के साथ जमकर बहस हुई। खजुरिया ने पोलिंग एजेंट के खिलाफ लिखित शिकायत पोलिंग बूथ के चुनाव अधिकारी को दे दी है। खजुरिया ने आरोप लगाया है कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।
हलका सुजानपुर के गांव पंगोली के बूथ नंबर 99 में वोट डालने पहुंचे खजुरिया ने काग्रेरस के पोलिंग एजेंट राजेश्वर सिंह पर वोटरों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। खजुरिया ने कहा कि उन्होंने देखा कि जब भी कोई वोटर मतदान करने ाता है तो पोलिंग एजेंट राजेश्वर सिंह बूथ के पास जाकर खड़ा हो जाता है और वोटर ने किसको वोट दिया यह जानने की कोशिश कर रहा है।
इसके अलावा वह बूथ के पास खड़ा होकर धमका कर दबाव भी बना रहा है और वोटरों को इशारे भी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग के नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। उन्होनें बताया कि इसकी लिखित शिकायत बूथ के प्रिजाइडिंग अफसर राकेश कुमार को दे दी है। प्रिजईडिंग अफसर ने खजुरिया की शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
‘ईवीएम में खराब हुआ आप का बटन’
इसके अलावा खजुरिया ने शहर के भदरोया स्थित पोलिंग स्टेशन की एक ईवीएम में आम आदमी पार्टी को वोट देने वाले बटन के खराब होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पूरी मशीन में सिर्फ आम आदमी पार्टी के चिन्ह वाला बटन ही खराब होने से यह साफ जाहिर होता है कि यह सत्ता पक्ष की साजिश है। उन्होंने कहा कि करीब दो घंटे तक यह बटन खराब रहा। उन्होंने खुद मौके पर जाकर मशीन बदलवाई है।