{"_id":"588763db4f1c1b4079cf3d27","slug":"aap-attacked-on-cm-badal-over-terrorist-relation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों से संबंधों को लेकर आप ने सीएम बादल पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों से संबंधों को लेकर आप ने सीएम बादल पर बोला हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
आम आदमी पार्टी ने आतंकवादियों से कथित संबंधों को लेकर सीएम प्रकाश सिंह बादल पर हमला बोला है। पार्टी के सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि सीआईए के ताजा कागजात से अहम खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
इसमें आतंकवाद के दौरान बादल का अवसरवादी चेहरा सामने आया है। सीआईए की वेबसाइट पर यह डॉक्यूमेंट इंडिया एंड द सिख चैलेंज केनाम से पोस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि बादल ने अपने सियासी करिअर केलिए राज्य केखिलाफ आतंकियों का साथ दिया। धर्म के नाम पर सिखों की भावनाएं भड़काने को बादल ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
उस दौर में हजारों सिख और हिंदू मारे गए थे। जिसके लिए बादल पूरी तरह जिम्मेदार हैं। घुग्गी ने कहा कि भाजपा का भी दोहरा चेहरा इससे बेनकाब हो गया है। एक तरफ भाजपा आतंकवाद पीड़ितों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का वादा करती है। दूसरी तरफ आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ गठबंधन किया है।
विज्ञापन