फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP and Congress workers clashed in Panjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी में भिड़े आप और कांग्रेसी कार्यकर्ता

Sat, 25 Dec 2021 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
AAP and Congress workers clashed in Panjab University
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रमुखी शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी सचिन गालव के बीच काफी गहमागहमी हो गई। इस दौरान चंद्रमुखी शर्मा के बेटे से भी कांग्रेस प्रत्याशी की काफी बहस हुई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला को शांत कराया गया। नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड नंबर 14 में पंजाब यूनिवर्सिटी के अंकुर स्कूल में पोलिंग स्टेशन बनाया गया था। इस दौरान किसी बात पर आप और कांग्रेस प्रत्याशी भिड़ गए। मामला तूल पकड़ा तो गाली गलौज शुरू हो गई। लोगों ने दोनों को अलग किया ही था कि पीछे से चंद्रमुखी शर्मा का बेटा कांग्रेस प्रत्याशी की ओर चिल्लाते हुए बढ़ गया। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी भी उसकी ओर दौड़ पड़े। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed