फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   arvind kejriwal, aam aadmi party, punjab assembly election, sucha singh chottepur, navjot sidhu

पंजाब में पार्टी को ''संजीवनी'' देने के लिए ये कदम उठाने जा रहे केजरीवाल

Tue, 06 Sep 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Sep 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal, aam aadmi party, punjab assembly election, sucha singh chottepur, navjot sidhu
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे पर टिकीं नजरें
आम आदमी पार्टी की सारी उम्मीदें अपने राष्ट्रीय कन्वी‍नर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे पर टिकी हैं। पार्टी को लग रहा है कि केजरीवाल के दौरे से डैमेज कंट्रोल होगा। उधर, पार्टी की निगाहें छह सितंबर से शुरू हो रहे सुच्चा सिंह छोटेपुर के पंजाब दौरे पर भी लगी हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन आप के लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। पहले छोटेपुर का स्टिंग, उसके बाद छोटेपुर का आप से अलग होना। फिर तेरह में सात जोनल कॉर्डिनेटरों का छोटेपुर के साथ जाना पार्टी को भारी पड़ा है। पूरे घटनाक्रम से निचले स्तर के वॉलंटियर्स में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन


सभी उत्सुक हैं कि कौन ज्यादा मजबूत होगा, छोटेपुर या आम आदमी पार्टी। आप की नजरें की छोटेपुर के दौरे पर लगी हैं। वह छह को गुरदासपुर से अपने पंजाब दौरे का आगाज करेंगे। उसके बाद सात को जालंधर, आठ को रोपड़ और नौ को फतेहगढ़ साहिब जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जगह जाकर वह वॉलंटियर्स के साथ बैठकें करेंगे, अपने अगले कदम के बारे में उनकी राय लेंगे। उसके बाद ही वह फैसला लेंगे। आप की नजरें इसी बात पर लगी हैं कि छोटेपुर को जिलों में कितना रिस्पॉन्स मिलता है, कितने वॉलंटियर या पार्टी से नाराज अन्य लोग उनके साथ जाते हैं।

किसान मेनिफेस्टो समागम में ताकत दिखाएगी पार्टी

arvind kejriwal, aam aadmi party, punjab assembly election, sucha singh chottepur, navjot sidhu
Kejriwal Protest - फोटो : Amar ujala
उधर, पार्टी को पूरी उम्मीद है कि पिछले दिनों घटनाक्रम की वजह से जो भी विपरीत परिस्थितियां बनी हैं, वे केजरीवाल केआने से ठीक हो जाएंगी। केजरीवाल अब नौ के बजाय आठ सितंबर को आएंगे। नौ को वह पटियाला में डॉक्टरों और प्रोफेसर्स को संबोधित करेंगे। दस को संगरूर हलके में जाने का प्रोग्राम अभी फाइनल नहीं हुआ है। 11 को वह बाघा पुराना, मोगा में किसान मेनिफेस्टो रिलीज करेंगे। हालातों को देखते हुए इस बार केजरीवाल की वॉलंटियर्स के साथ कई बैठकें रखी गई हैं। साथ ही वह टिकट वितरण से नाराज लोगों का दुखड़ा भी सुनेंगे। आप की कोशिश है कि निचले स्तर तक कैडर में यह मैसेज जाए कि इन बातों से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

किसान मेनिफेस्टो समागम में ताकत दिखाएगी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने पहले किसान मेनिफेस्टो रिलीज करने को एक आम समागम करने का फैसला किया था। इसमें पूरे पंजाब से किसानों को बुलाया जाना था, लेकिन मौजूदा हालातों में पार्टी ने अब शक्ति प्रदर्शन का फैसला किया है। ताकि यह मैसेज दिया जा सके कि पिछले दिनों हुए घटनाक्रम का पार्टी पर कोई असर नहीं हुआ है। ऊपरी तौर पर पार्टी यह नहीं मान रही है, लेकिन अंदरखाते इसकी पूरी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed