{"_id":"58b804214f1c1ba669830d91","slug":"aam-admi-party-told-danger-to-gurmehar-kaur-life-and-demands-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरमेहर कौर पर चल रहे 'दंगल' में 'आप' भी कूदी, लड़की की जान को खतरा बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरमेहर कौर पर चल रहे 'दंगल' में 'आप' भी कूदी, लड़की की जान को खतरा बताया
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Fri, 03 Mar 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
gurmehar kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया से लेकर राजनीति के गलियाओं से गूंज रहे गुरमेहर कौर को लेकर चल रहे 'दंगल' की ओर आम आदमी पार्टी भी कूद पड़ी है। पार्टी मे आशंका जताई है कि गुरमेहर कौर के खुलकर एबीवीपी के खिलाफ आने से उसकी जान को खतरा हो सकता है। इस खतरे के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने गुरूवार को एक ज्ञापन जिले के डिप्टी कमीशनर को सौंपा। इसमें गुरमेहर को सुरक्षा देने की मांग की गई है।
आम आदमी पार्टी की जिला जालन्धर यूथ इकाई के कार्यक्रताओं ने डीसी को दिए ज्ञापन में गुरमेहर मामले का हवाला देते हुए यह आशंका जाहिर की है कि गुरमेहर को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से जान का खतरा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि गुरमेहर को जान से मार देने की धमकियां देने वालों को गिरफ्तार करके जेल में डाला जाए व कानून अनुसार बनती सजा दी जाए।
इसी दौरान जब आप के कार्यकर्ताओं ने डीसी को मांगपत्र सौंपा तो उस वक्त एबीवीपी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस ज्ञापन के लिए आम आदमी पार्टी का विरोध किया। इन कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, जिससे माहौल खराब हो सकता है।

डीसी से मिले दादा कमलजीत, मांगी गुरमेहर के लिए सुरक्षा
मीडिया से रूबरू हुईं गुरमेहर
- फोटो : File Photo
गुरमेहर कौर के दादा कमलजीत सिंह भी बुधवार को सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों के साथ डिप्टी कमिश्नर केके यादव के पास पहुंचे। उनके साथ तालमेल कमेटी के तजिंदर सिंह परदेसी और नीटू समेत कई पदाधिकारी थे।
इस दौरान तजिंदर सिंह परदेसी और नीटू ने डीसी से कहा कि गुरमेहर कौर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। यहां पर कुछ दिन रहने के बाद उनको वापस दिल्ली जाना है, जहां उनकी सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए जाएं। उन्होंने बताया कि एबीवीपी के गुर्गे उनको तंग परेशान कर रहे हैं।
सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने कहा कि दिल्ली में बेशक मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन गुरमेहर की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। चाहे वह दिल्ली हो या जालंधर। डीसी केके यादव ने कहा कि पंजाब सरकार को लिखकर भेज दिया जाएगा।