फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aam admi party on back foot before punjab assembly election

पंजाब में आम आदमी पार्टी बैकफुट पर, अब इस मुद्दे ने बढ़ाई मुसीबतें

Sun, 04 Sep 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
aam admi party on back foot before punjab assembly election
शहर के एक होटल में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे संजय सिंह।
विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी पंजाब में बैकफुट पर नजर आ रही है। शनिवार को इस जीता जागता उदाहरण देखने को मिला। आप की प्रेस कांफ्रेंस को तीन सिख नेताओं ने संबोधित किया। इनमें पंजाब के सब प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह, लीगल सेल के प्रधान हिम्मत सिंह शेरगिल और प्रशासनिक तथा शिकायत निवारण कमेटी के मुखी जसबीर सिंह बीर (सेवानिवृत्त आईएएस) मौजूद थे।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वहां संजय सिंह भी मौजूद थे, लेकिन इस दौरान वे मीडिया के सामने नहीं आए। जबकि इसके पहले आयोजित तमाम प्रेस कांफ्रेंस में संजय सिंह ही आगे होते रहे हैं। इस दौरान एक सवाल पर जरनैल सिंह ने कहा कि विरोधी दलों की तरफ से सोची समझी रणनीति के तहत ‘बाहरी बनाम पंजाबी’ का मुद्दा जुमले की तरह उठाया जा रहा है, लेकिन यह निराधार मुद्दा है।
विज्ञापन


वजह यह है कि संजय सिंह और दुर्गेश पाठक जैसे राष्ट्रीय नेता पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। यही बात विरोधी दलों को खटक रही है। इन नेताओं को चुनाव तक पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने के बाद लौट जाना है। वे यहां कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। इन नेताओं की आने वाले समय में अन्य राज्यों में ड्यूटी लगेगी। वह वहां जाकर भी पार्टी के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय बाहरी तो प्रशांत, आशा और हरीश कौन

aam admi party on back foot before punjab assembly election
चंडीगढ़ में पंजाब आप के सह प्रभारी जरनैल सिंह की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
जरनैल सिंह ने सवालिया अंदाज में पूछा कि क्या प्रशांत किशोर, आशा कुमारी, हरीश चौधरी, शकील अहमद जैसे नेता पंजाबी हैं। वह भी अपनी पार्टियों के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर बाहरी के आरोप क्यों लग रहे हैं।

पंजाब में बन रहे चौथे फ्रंट पर जरनैल ने कहा कि बादल सरकार की लूट और अत्याचार से सताये पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को एक मात्र राजनीतिक विकल्प के रूप में चुन लिया है।

अब यह देखना जरूरी है कि इस समय यदि कोई चौथा राजनीतिक फ्रंट बनता है तो उसका किसको लाभ और किसको नुकसान होगा। जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब के हित समझने वाला कोई भी इंसान इस समय ऐसा कोई काम नहीं करेगा, जिसका लाभ पंजाब को लूट रहे नेताओं को मिलता हो।

केजरीवाल के लिए पंजाब में मकान की तलाश

aam admi party on back foot before punjab assembly election
चंडीगढ़ में पंजाब आप के सह प्रभारी जरनैल सिंह की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए पार्टी पंजाब में मकान की तलाश कर रही है, ताकि वह पंजाब में ज्यादा समय रहकर विधानसभा चुनाव की कमान संभाल सकें।

बताया जाता है कि पार्टी लुधियाना और फगवाड़ा के बीच किसी स्थान पर उनके लिए मकान खोज रही है। पार्टी प्रमुख के लिए मकान की तलाश की बात स्वीकार करते हुए पंजाब चुनाव के सह प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि पार्टी उनके लिए मकान खरीदने नहीं जा रही, बल्कि पंजाब के सेंटर प्लेस में ऐसा मकान खोजा जा रहा है, जो किसी कार्यकर्ता या किराए का हो।

जहां से केजरीवाल पूरे पंजाब में आसानी से सफर कर पहुंच सकें। उनका कहना है कि केजरीवाल अकसर आते हैं तो उन्हें गेस्ट हाउस में रुकना पड़ता है। पार्टी की कोशिश है कि कोई ऐसा मकान हो, जहां वह आसानी से आ-जा सकें।

भागवंत मान की ओर से मांगी माफी

aam admi party on back foot before punjab assembly election
चंडीगढ़ में पंजाब आप के सह प्रभारी जरनैल सिंह की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
आप सांसद भगवंत मान की तरफ से कुछ मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले पर जरनैल सिंह ने अफसोस व्यक्त किया। कहा कि यदि भगवंत मान से जाने-अनजाने में पत्रकारों के साथ बदसलूकी हुई है, तो उनके समेत पूरी पार्टी पत्रकार भाईचारे से बिना शर्त माफी मांगती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी इस संबंध में भगवंत मान को भी हिदायत करेगी कि भविष्य में ऐसी घटना न हो। जरनैल सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर भगवंत मान भी मीडिया के रूबरू होकर माफी मांग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed