पंजाब में आप का विस्तार करने पहुंचे दिग्गज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मिशन विस्तार शुरू कर दिया है। इसका मकसद जल्द से जल्द संगठनात्मक ढांचा खड़ा करके विधानसभा चुनाव की तैयारी करना है।
पार्टी के तीन राष्ट्रीय नेता मनीष सिसोदिया, जरनैल सिंह व राघव चड्ढा मंगलवार को पंजाब पहुंच गए हैं। यह टीम 22 जून तक सभी हलकों का दौरा करके वर्करों से फीडबैक लेगी।
एच एस फुलका को बनाया था पार्टी कन्वीनर
आम आदमी पार्टी को लोक सभा चुनाव में पंजाब में चार सीटों पर जीत मिली थी जबकि पार्टी दिल्ली समेत सभी जगह हार गई। चुनाव के बाद से ही पंजाब में पार्टी का चेहरा बनने को जद्दोजहद तेज हो गई थी।
एक गुट ने लुधियाना से उम्मीदवार एचएस फूलका को सूबा कन्वीनर घोषित कर दिया, जिसका काफी विरोध हुआ। आखिर हाईकमान को साफ करना पड़ा कि ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है।
चुनाव के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व दिल्ली में उलझा रहा। इधर, पंजाब में बेचैनी बढ़ती जा रही थी। काफी लोगों ने दिल्ली जाकर पार्टी नेताओं से कहा कि जल्द से जल्द पंजाब में पार्टी का ढांचा खड़ा किया जाए। इसके बाद तीन मेंबरी कमेटी ने पंजाब का दौरा शुरू किया है।
बूथ्ा लेवल पर गांव से शहर तक खड़ा होगा ढांचा
पहले कमेटी ने लुधियाना में पुरानी सूबा कार्यकारिणी के साथ मीटिंग की। इसके बाद कैंपेन कमेटी केसाथ भी मीटिंग की गई। ब्लॉक व जिला कन्वीनर से भी फीडबैक लिया जाए। मीटिंग के दौरान इस बात पर मंथन किया गया कि पहले चरण में गांवों से लेकर शहरों तक बूथ लेवल पर किस तरह ढांचा खड़ा किया जाए।
नेताओं का कहना था कि हाईकमान की तरफ से कुछ न थोपा जाए, स्थानीय वर्करों की राय से ही 11, 21 या 31 मेंबरी कमेटियां गठित की जाएं। निचले स्तर पर संगठन खड़ा करने के बाद ही जिला व सूबा कमेटियां गठित की जाएंगी।
आज लुधियाना हलके के वर्करों के साथ मीटिंग
कमेटी बुधवार को लुधियाना हलके के वर्करों केसाथ मीटिंग करेगी। 19 को पटियाला, संगरूर व बठिंडा, 20 को फरीदकोट, फिरोजपुर, खडूर साहिब, 21 को अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, 22 जून को होशियारपुर, आनंदपुर साहिब व फतेहगढ़ साहिब हलकों के वर्करों के साथ मीटिंग करेगी। उसके बाद हाईकमान को अपनी रिपोर्ट देगी।