फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam admi party candidate jarnail singh competiton with amrinder singh and cm badal from lambi

विस चुनावः लंबी में CM पद के दो बड़े दावेदारों के बीच फंसे 'आप' के जरनैल

Tue, 31 Jan 2017 11:46 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jan 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
aam admi party candidate jarnail singh competiton with amrinder singh and cm badal from lambi
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह
पंजाब की बहुचर्चित लंबी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह को मुख्यमंत्री पद के दो बड़े दावेदारों से लोहा लेना होगा। मौजूदा सीएम प्रकाश सिंह बादल के अलावा इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी कांग्रेस का भावी मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, लंबी के मतदाता जो कि अब तक बादल के रूप में प्रदेश का मुख्यमंत्री चुनकर गौरवान्वित होते रहे हैं, को मुख्यमंत्री के तौर पर चुनने के लिए एक नया विकल्प कैप्टन के रूप में मिल गया है।
विज्ञापन


इस तरह आप प्रत्याशी जरनैल सिंह के लिए बादल-अमरिंदर की सांठगांठ को मुद्दा बनाकर लंबी के लोगों में पैठ बनाना बेअसर होता दिखाई देने लगा है। हालांकि, प्रदेश में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और नशे का मुद्दा आप प्रत्याशी के हाथ में शिअद व कांग्रेस के खिलाफ मजबूत हथियार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलके के 72 गांवों में चल रहा बादल का चुनाव प्रचार

aam admi party candidate jarnail singh competiton with amrinder singh and cm badal from lambi
पीएम मोदी और बादल - फोटो : अमर उजाला
बादल अपने हलके के सभी 72 गांवों का दौरा कर गत 19 जनवरी को प्रदेश भर में पार्टी के प्रचार के लिए निकल चुके हैं, जबकि कैप्टन अमरिंदर के प्रचार का जिम्मा उनके बेटे और भाई के कंधे पर रहा है। लगभग 90 फीसदी सिख किसानों वाली आबादी की इस सीट पर आप प्रत्याशी जरनैल सिंह प्रदेश में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर आप के स्टैंड के कारण लोगों द्वारा गंभीरता से सुने जा रहे हैं।

जरनैल सिंह लंबी सीट के अंतर्गत 65 फीसदी गांवों में घर-घर जाकर लोगों से मिल चुके हैं। वे हर रोज कम से कम तीन गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं। इसी सीट के विभिन्न गांवों में अरविंद केजरीवाल भी पवित्र ग्रंथ की बेअदबी को मुद्दा बना रहे हैं। इसके साथ ही नशे के मामले में भी वे कैप्टन अमरिंदर पर यूपीए सरकार के समय मजीठिया के खिलाफ जांच रुकवाने का आरोप लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जहां एक फरवरी को लंबी पहुंचेंगे, वहीं कैप्टन अमरिंदर के लिए भी लंबी में मतदाताओं से मिलना जरूरी हो गया है। मुख्यमंत्री बादल की तरह ही अब कैप्टन को भी लंबी निवासियों को सीएम के रूप में हलके के विकास की अपनी योजनाओं का खुलासा करना होगा। वैसे इस सीट पर अब यह सवाल कैप्टन का पीछा करेगा कि वे चुनाव जीतने के बाद पटियाला और लंबी में से कौन सी सीट छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed