फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Adami Party Workers Protest Against Cabinet Minister Bharat Bhushan Aashu in Ludhiana

मंत्री आशु के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन, हरपाल चीमा समेत कई नेता लिए गए हिरासत में

Tue, 05 Mar 2019 07:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Aam Adami Party Workers Protest Against Cabinet Minister Bharat Bhushan Aashu in Ludhiana
लुधियाना में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता

ग्रैंड मैनर होम्स मामले में कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशु को मंत्रिमंडल से बाहर करने के लिए विपक्षी पार्टी एकजुट होकर हमले कर रही हैं। कुछ दिन पहले विधायक सुखपाल खैरा पार्टी नेताओं के साथ लुधियाना में आशु के घर का घेराव करने पहुंच थे। वहीं मंगलवार को आम आदमी पार्टी विधायक हरपाल चीमा और सर्वजीत कौर माणूके कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री आशु के घर का घेराव करने पहुंचे। 

विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही पुलिस ने पहले मंत्री के घर के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी। वहीं मेयर बलकार संधू भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों नेताओं को पूरे मामले की जानकारी देते कहा कि इसकी अभी जांच चल रही है। इसलिए वह लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक रंग देने की कोशिश न करें। आखिरकार पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में लेकर डिविजन नंबर 5 में ले गए। आप नेता थाने के अंदर धरने पर बैठ गए। शाम लगभग 5 बजे सभी नेताओं को छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन

Aam Adami Party Workers Protest Against Cabinet Minister Bharat Bhushan Aashu in Ludhiana
लुधियाना में आप का प्रदर्शन

आप विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा ने कहा कि कैप्टन को चाहिए कि वह तुरंत अपने मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाए, क्योंकि वह अपने पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले को सामने आए कई दिन बीत चुके हैं। अभी तक इसकी जांच शुरू नहीं हो सकी है। 

इससे साफ है कि सरकार अपने मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं विधायक सर्वजीत माणूके ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी पार्टी इस तरह अपना प्रदर्शन जारी रखेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जल्द आशु को मंत्रिमंडल से बाहर नहीं किया तो अगला धरना सीएम आवास के बाहर होगा।  

विधानसभा कमेटी गठित फिर धरना क्यों?
पत्नी पार्षद ममता आशु ने धरना देने पहुंचे आप नेताओं पर पलटवार करते कहा कि यह लोग बताए कि सीएलयू में मंत्री आशु का क्या लेना देना है। विधानसभा में उन्होंने खुद जांच करने की मांग की थी। इसके बाद एक कमेटी का गठन हो चुका है। सवाल यही है कि आखिरकार अब यह धरना देने कैसे आ रहे है। क्या यह विधानसभा कमेटी से ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed