फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party will protest today against Punjab government over power crisis

पंजाब में बिजली पर बवाल: आज आप घेरेगी अमरिंदर सिंह का फार्म हाउस, शिअद व भाजपा के निशाने पर प्रदेश सरकार

Sat, 03 Jul 2021 02:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Jul 2021 02:36 AM IST
सार

पंजाब में बिजली संकट गहराता जा रहा जा है। शुक्रवार को रोपड़ थर्मल प्लांट की एक यूनिट तकनीकी कारणों से बंद हो गई। पहले से ही बिजली की किल्लत झेल रही प्रदेश सरकार की मुसीबत और बढ़ गई है। वहीं विपक्ष इस मामले पर सरकार पर हमलावर है। तीन जुलाई यानि आज आम आदमी पार्टी सिसवां स्थित कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस का घेराव करेगी।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will protest today against Punjab government over power crisis
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी में बिजली न मिलने के कारण पंजाब के लोग घरों से निकलकर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं और केवल एक व्यक्ति अपने घर में बैठा आनंद ले रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी ने यह बात कही। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि आप तीन जुलाई को सुबह 11 बजे कैप्टन के सिसवां फार्म हाउस का घेराव करेगी और वहां का मीटर चेक करके पता लगाएंगे कि यहां कितने घंटे बिजली का कट लग रहा है। 
विज्ञापन


मान ने आरोप लगाया कि अकाली दल और भाजपा की सरकार में लागू पंजाब विरोधी बिजली समझौते और माफिया राज कैप्टन के शासन में भी चल रहे हैं। बिजली मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री को मौजूदा बिजली संकट की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली संकट पर सुखबीर बादल के प्रदर्शन को भगवंत मान ने नाटक बताया और कहा कि अकाली दल और भाजपा की सरकार ने निजी बिजली कंपनियों के साथ गलत समझौते किए थे। उन्होंने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से सवाल किया कि वह बताएं अकाली सरकार के समय कितने सोलर पावर प्लांट और किस-किस के नाम पर लगाए थे।

बिजली कटों से हो रहे आर्थिक नुकसान के लिए कैप्टन जिम्मेदार: भाजपा

पंजाब भाजपा ने बिजली के अघोषित कटों से उद्योगों को हो रहे नुकसान और आम जनता की बढ़ती मुश्किलों के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की जनता फ्री बिजली नहीं बल्कि 24 घंटे बिजली मांग रही है। 

राज्य का पावर डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम 13000 मेगावाट से ज्यादा का बोझ नहीं संभाल सकता। कैप्टन ने इसे बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कैप्टन की नाकामी का सुबूत इस बात से भी साफ हो जाता है कि पंजाब के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बिजली के बिल भरने के बाद भी जब लोगों को बिजली नहीं मिल रही तो लोगों का गुस्सा जायज है। सभी जिलों में बिजली के 10 से 12 घंटे के कट लग रहे हैं। 

सिद्धू पहले अपने घर का बिल तो भर लें: शर्मा
नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पंजाब की जनता के हक में कैप्टन के खिलाफ बिजली के मुद्दे पर बोलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा कि सिद्धू पहले अपने घर का बिजली का बिल तो भर लें, बाकी की चिंता बाद में करें। शर्मा ने कहा कि क्या सिद्धू को साढ़े चार साल की कैप्टन सरकार की बिजली से संबंधित कारगुजारी दिखाई नहीं दी, जो अब शोर मचाने लगे हैं? सिद्धू मौकापरस्त हैं और अपनी सियासी कुर्सी बचाने के लिए हर वक्त कोई न कोई मौका ढूंढते रहते हैं। शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार में बिजली सरप्लस हो गई थी। उसे हम दूसरे राज्यों को बेचने लगे थे लेकिन आज पंजाब बिजली की दिक्कतों से जूझ रहा है।

पंजाब में एक बार फिर पावर कट का जमाना आ गया: सुखबीर बादल
पिछले कई दिनों से लगातार बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटों के खिलाफ शुक्रवार को शिअद के प्रांतीय महासचिव और पूर्व वन मंत्री हंस राज जोसन के नेतृत्व में शिअद और बसपा कार्यकर्ताओं ने बिजली बोर्ड के दफ्तर के आगे धरना दिया। पंजाब सरकार व पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी की गई। फिरोजपुर के सांसद सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार पहले जहां हर मुद्दे पर नाकाम साबित हुई है, वहीं अब गर्मी के दिनों में लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि अगर बिजली सप्लाई ठीक न की गई तो अकाली दल बड़ा संघर्ष शुरू करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed