फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party will contest Punjab Vidhansabha Election 2022 with Projected CM

पंजाब विधानसभा चुनाव: इस बार मुख्यमंत्री चेहरे के साथ लड़ेगी आम आदमी पार्टी, स्थानीय नेतृत्व को वरीयता 

Wed, 16 Jun 2021 09:02 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Jun 2021 09:02 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पहली बार 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। 20 सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी दूसरा बड़ा दल बनकर सामने आई थी। उस समय पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की थी। इस बार पार्टी यह भूल सुधारेगी।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will contest Punjab Vidhansabha Election 2022 with Projected CM
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल मची है। पल-पल राज्य की राजनीति में समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भी राज्य में बदलते समीकरणों के हिसाब से जोड़ तोड़ में लगे हैं। इस बार आप 2017 के विधानसभा चुनाव में की गई बड़ी भूल में सुधार कर मुख्यमंत्री चेहरे के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पंजाब में पहली बार 2017 में विधानसभा चुनाव लड़कर आप ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। हालांकि उसका प्रदर्शन पूर्व अनुमान से काफी कम था, मगर वह 20 सीटों पर जीत दर्ज कर दूसरा बड़ा दल बनकर सामने आई थी। पहले चुनाव में ही आप ने जो प्रदर्शन किया, उसके बाद इस बार उससे कहीं बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद आप नेता लगा रहे हैं। हालांकि पंजाब के अन्य दल भी चुनावी मोड में आ चुके हैं। बसपा और शिअद के गठबंधन के बाद समीकरणों में बदलाव भी आया है। 
विज्ञापन



इन सबके के बीच आप भी अपनी पांच साल पहले की गई बड़ी चूक को सुधारने जा रही है। इस बार पार्टी चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ मैदान में उतरेगी। साथ ही तय किया है कि मुख्यमंत्री का चेहरा स्थानीय होगा, बाहर से किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। हालांकि इस चेहरे का क्या नाम होगा इस पर अभी कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। पार्टी के नेता यह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि राज्य की सभी 117 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य दलों के सीएम चेहरे घोषित
पंजाब में कांग्रेस और बसपा-शिअद गठबंधन पहले ही मुख्यमंत्री के चेहरों की घोषणा कर चुके हैं। कांग्रेस में अंतर्कलह के बाद भी आलाकमान ने 2022 का विधानसभा चुनाव कैप्टन के नेतृत्व में लड़े जाने की घोषणा की है। बसपा-शिअद के नेताओं ने शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

एससी वर्ग से नहीं होगा सीएम
पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने इस बात से इनकार किया है कि उनकी पार्टी ने किसी एससी वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है। हालांकि पार्टी एससी के मुद्दे को भुनाने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अभी आप के नेता पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप में घोटाले का आरोप लगाकर राज्यभर में भूख हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं।

पंजाब में सभी सीटों पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। इस बार बाहरी नहीं, बल्कि स्थानीय व पंजाबी नेताओं के हाथ में चुनाव की कमान रहेगी। तय रणनीति के हिसाब से उम्मीदवारों व मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर दी जाएगी। -राघव चड्ढा, सह-प्रभारी, आम आदमी पार्टी, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed