फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party will challenge Chandigarh Mayor election result in court

चंडीगढ़: आप नेता जरनैल सिंह बोले- मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ जाएंगे कोर्ट, मनीष सिसोदिया ने भी दी प्रतिक्रिया

Sun, 09 Jan 2022 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Jan 2022 12:42 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर चुनाव के परिणाम को कोर्ट में चुनौती देगी। आम आदमी पार्टी के प्रभारी जरनैल सिंह ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will challenge Chandigarh Mayor election result in court
मनीष सिसोदिया और जरनैल सिंह - फोटो : @JarnailSinghAAP

विस्तार

मेयर चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के प्रभारी जरनैल सिंह व सह प्रभारी राघव चड्ढा ने एक प्रेसवार्ता कर चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस ने जहां इस चुनाव में भाजपा का समर्थन किया। वहीं, भाजपा ने धांधली की। जरनैल सिंह ने कहा कि दो बैलेट पेपर फटे हुए थे। इनमें से एक भाजपा और एक आम आदमी पार्टी का था। 

विज्ञापन


पीठासीन अधिकारी व अन्य अधिकारियों ने भाजपा के बैलेट पेपर को स्वीकार कर लिया लेकिन आम आदमी पार्टी वाले को खारिज कर दिया। अफसरशाही और भाजपा ने मिलकर चंडीगढ़ वासियों के साथ जो धोखा किया है, उसके खिलाफ आम आदमी पार्टी अदालत का रुख करेगी। उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। जरनैल सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कई ट्वीट भी किए, जिसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रिट्वीट किया। 

विज्ञापन

चंडीगढ़ की जनता ने भाजपा को बुरी तरह हराया लेकिन एक गलती हो गई कि लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया, ये सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है भाजपा की सरकार बनाना है। यह लोग गोवा, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में भी देख चुके हैं। मनीष सिसोदिया, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाही के बीच सदन में घुसे प्रेम गर्ग, पुलिस ने निकाला
मेयर चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के पार्षद दोबारा मतगणना की मांग कर रहे थे। सुनवाई न होते देख आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक प्रेम गर्ग कार्यवाही के बीच सदन में आ गए। इस पर भाजपा के पार्षद भड़क गए और उनके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी और पुलिस को बुलाया। पुलिस प्रेम गर्ग को खींचकर बाहर ले गई। 



सदन के अंदर भाजपा के पार्षदों ने गर्ग पर मामला दर्ज करने की मांग की लेकिन किसी की तरफ से लिखित शिकायत नहीं देने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूरे मामले पर गर्ग ने कहा कि धोखाधड़ी के बाद उनकी व्यक्तिगत भावना उस गरीब किसान की है, जो अपनी जमीन पर मेहनत करता है, बीज बोता है, सींचता है, खाद डालता है और पूरे साल कड़ी मेहनत करता है और जब फसल काटने की बारी आती है तो कुछ डकैत फसल जला देते हैं या उसके अनाज के स्टॉक को चुरा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed