फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party rally starts in Bathinda

भगवंत मान का बड़ा आरोप: केंद्र का बस चले तो राष्ट्रगान से पंजाब को हटा दे, उसकी जगह यूपी का नाम जोड़ देगी

Sun, 17 Dec 2023 01:56 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Dec 2023 01:56 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि बादल का पूरा परिवार हार गया है। बस एक हार बची है। वह भी इस बार बठिंडा में मिल जाएगी। आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल की बहू हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से सांसद हैं।  

विज्ञापन
Aam Aadmi Party rally starts in Bathinda
पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : आम आदमी पार्टी।

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने बठिंडा के मौड़ मंडी में विकास क्रांति रैली का आयोजन किया। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने बठिंडा के लोगों को 1125 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं को सौगात दी। 

विज्ञापन


पंजाब सीएम भगवंत मान ने रैली को संबोधित किया। मान ने कहा कि हमारी सरकार आम आदमी क्लीनिक खोल रही है। मगर केंद्र सरकार को मिर्ची लग गई और पैसा देना बंद कर दिया। साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) का रोक लिया। इसके बाद हमने तीर्थयात्रा शुरू की और पैसा देकर ट्रेन बुक करने को कहा। इसके बाद रेलवे ने लिखकर दिया कि हमारे पास इंजन नहीं है।
विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि अगर केंद्र सरकार का बस चले तो राष्ट्रगान से पंजाब का नाम हटा दे और यूपी का जोड़ दे। रोजाना यह संविधान बदलते हैं। भगवंत मान ने कहा कि नरेंद्र मोदी डबल इंजन की सरकार की बात करते हैं मगर रेलवे के पास इंजन नहीं है। उसने लिखित में दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में नफरत का बीज नहीं उगेगा

सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के लोग धर्म के नाम पर नफरत फैलाना चाहते हैं लेकिन वह कान खोलकर सुन लें। पंजाब की धरती उपजाऊ है। यहां हर तरह का बीज उग सकता है लेकिन नफरत का बीज कभी नहीं उगेगा। 


भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान दुश्मन देश है। वह लूटेगा और हमला करेगा। मगर पंजाब के लोग चार-पांच लोगों से डर गए। उन्होंने कहा कि दो लोग कांग्रेस में है और दो लोग शिरोमणि अकाली दल में हैं। एक भाजपा में है। भगवंत मान ने कहा कि बादल का पूरा परिवार हार गया है। बस एक हार बची है। वह भी इस बार बठिंडा में मिल जाएगी। आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल की बहू हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से सांसद हैं।  

भगंवत मान सरकार रख रही शहीदों के परिवार का ख्याल

दिल्ली के सीएम एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की धरती शहीदों की धरती है। पहले की सरकारों ने  कभी शहीदों की सुध नहीं ली। मगर अब पंजाब की भगवंत मान सरकार शहीदों के घर जाकर एक करोड़ रुपये का चेक देती है। पहली बार कोई सरकार आई है, जो शहीदों का सम्मान करती है। केंद्र सरकार ने अग्निवीर अमृतपाल का कोई ख्याल नहीं रखा। कोई सम्मान नहीं दिया। मगर भगवंत मान सरकार ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। 

पहली बार बठिंडा को मिला 1125 करोड़ का पैकेज: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल के इतिहास में किसी सरकार ने बठिंडा को एक साथ 1125 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात नहीं दी। मगर आप की सरकार ने यह सौगात दी है। अब बठिंडा में सात नए स्कूल बनाए जाएंगे। ये स्कूल देश के बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ देंगे। अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। शानदार अस्पताल बनाए जाएंगे। बठिंडा के कोने-कोने में आम आदमी क्लीनिक का निर्माण किया जाएगा। यहां इलाज मुफ्त होगा। बठिंडा में नया बस स्टैंड और सीवरेज का निर्माण किया जाएगा। 

कांग्रेस व अकाली ने बठिंडा में कुछ नहीं किया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल ने 75 साल में बठिंडा में कोई काम नहीं किया। भगवंत मान सरकार ने सबसे बड़ा काम बिजली मुफ्त करना है। सरकार बनने से पहले आठ-आठ घंटे बिजली नहीं आती थी। आज 24 घंटे पंजाब को बिजली मिल रही है। कैप्टन और बादल साहब हमेशा कहते थे कि सरकार घंटे में चल रही है। इन सरकारों में भ्रष्टाचार था। हमने इसे रोका और फिसूलखर्ची को खत्म किया। हमारी सरकार कभी पैसों की कमी नहीं होने देगी। 

बिना सिफारिश मिल रहीं नौकरियां

केजरीवाल ने कहा कि जो शिक्षा हमने अपने बच्चों को दी है, वही शिक्षा आपके बच्चों को मिलेगी। पंजाब के सभी स्कूलों में काम चल रहा है। पंजाब के सभी अस्पताल दो महीने में शानदार बन जाएंगे। अभी तक पंजाब सरकार ने 42 हजार नौकरियां दी हैं। सभी नौकरियां बिना सिफारिश के मिल रही हैं। वहीं ठेका कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है। आज कोई कर्मचारी टंकी पर नहीं चढ़ता है। 

काम देखकर केंद्र ने रोका पैसा

पंजाब की जनता ने दिल्ली का काम देखकर रंगला पंजाब बनाने की खातिर वोट दिया है। जनता ने पंजाब की 117 में 92 सीट पर जिताया है। मेरा दिल कह रहा है कि अगली बार 110 से अधिक सीटें आप को मिलेंगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टी एकजुट हो चुकी हैं। केंद्र से इन दलों ने कहा कि आप का काम रोको। इसके बाद केंद्र ने सेहत और सड़क का पैसा रोक दिया है। मगर हम डरने और झुकने वाले नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि हद तो तब हो गई जब इन्होंने मात्था टेकने की खातिर ट्रेन देने से मना कर दिया। इसके बाद भगवंत मान ने मुझसे बात की और कहा कि केंद्र के मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। दिल्ली में भी केंद्र ने काम रोकने के खूब प्रयास किए। मगर मैं वादा करता हूं... रंगला पंजाब बनाउंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed