फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party questions CM Charanjit Channi about ED Raid on his relatives

सीएम चन्नी के रिश्तेदार के घर ईडी की रेड: करोड़ों रुपये की बरामदगी पर गरमाई सियासत, हमलावर हुआ विपक्ष

Thu, 20 Jan 2022 09:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 09:35 AM IST
सार

आप के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने सवाल किया कि यह जांच का विषय है कि आखिर करोड़ों रुपये कैसे और कहां से आए हैं। क्योंकि पता चला है कि भूपिंदर सिंह कुछ महीने तक बिल्कुल साधारण जिंदगी जी रहा था। मात्र सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के 111 दिन के कार्यकाल में ही उसने यह राशि कमाई है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party questions CM Charanjit Channi about ED Raid on his relatives
राघव चड्ढा। - फोटो : twitter

विस्तार

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की साली के बेटे भूपिंदर सिंह उर्फ हन्नी के घर मोहाली समेत पूरे पंजाब में अन्य ठिकानों पर ईडी की ओर से की गई रेड में करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेसी नेताओं पर हमला बोला है। आप के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि अब कांग्रेस के नेताओं और अकाली दल के बादलों में कोई फर्क नहीं रह गया है। बादलों ने पांच सितारा होटल, बस और केबल पर कब्जा किया था। जबकि चरणजीत सिंह चन्नी ने अवैध खनन से करोड़ों रुपये कमाए हैं। उन्होंने कहा कि इसका जवाब कांग्रेस के प्रधान और सभी वरिष्ठ नेताओं को देना होगा।

विज्ञापन


आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि अभी तक ईडी की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया में अब तक सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार के घर और अन्य ठिकानों से करोड़ों रुपये की बरामदगी की जो जानकारी सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। पता चला है कि उनके यहां से 10 करोड़ रुपये नकद, 56 करोड़ रुपये की बैंक एंट्री पकड़ी जा चुकी है। साथ ही 22 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ है। इसके अलावा करोड़ों रुपये की गाड़ियां और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि आखिर करोड़ों रुपये कैसे और कहां से आए हैं। क्योंकि पता चला है कि भूपिंदर सिंह कुछ महीने तक बिल्कुल साधारण जिंदगी जी रहा था। मात्र सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के 111 दिन के कार्यकाल में ही उसने यह राशि कमाई है। उन्होंने कहा कि अगर यह रेड ईडी की ओर से सीएम के घर पर होती तो न जाने कितने पकड़े जाते। उन्होंने कहा कि सीएम के और कितने पारिवारिक सदस्य हैं, जिन्होंने इतनी राशि कमाई है। उन्होंने कहा कि अगर चरणजीत सिंह चन्नी पांच साल तक सीएम रहते तो न जाने कितना रुपया कमा लेते। हालांकि इसका जवाब अब कांग्रेस को जनता को देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमने कैमरे पर किया था अवैध खनन का खुलासा

आप के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि कहा कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के हलके में किस तरह से अवैध तरीके से रेत का खनन हो रहा था, इसका उन्होंने कैमरों के सामने खुलासा किया था। वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन हो रहा था। जबकि उस समय मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने हमारी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनको इसका खुलासा करने पर गालियां दी थी। लेकिन अब हमारी कही बात की सच्चाई सामने आ रही है।

केजरीवाल के घर से रेड में मिले थे दस मफलर

इस मौके पर राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में क्या फर्क है, इस चीज को आसानी से समझा जा सकता है। जब ईडी समेत कई एजेंसियों ने अरविंद केजरीवाल के घर में दबिश दी थी तो वहां से दस मफलर के सिवाय कुछ नहीं मिला था। जबकि कांग्रेस के एक नेता के रिश्तेदार के घर से इतनी बड़ी राशि नकद मिली है। उन्होंने कहा कि यह भी मान लिया जाए कि यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है तो भी सोचना चाहिए कि आखिर इतना पैसा एक व्यक्ति के पास कहां से आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed