फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Aam Aadmi Party National Convenor Arvind Kejriwal in Amritsar today all update news in Hindi

Punjab: अरविंद केजरीवाल बोले- वन नेशन, वन इलेक्शन देश को बर्बाद कर देगा, समर्थन न करें देशवासी

Wed, 13 Sep 2023 08:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Sep 2023 08:52 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल छेहरटा के हाईटेक स्कूल का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ आम आदमी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान भी शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत अमृतसर में पहली प्रचार रैली होगी।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party National Convenor Arvind Kejriwal in Amritsar today all update news in Hindi
अमृतसर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन देश को तबाह कर देगा। देशवासियों को इसका समर्थ न नहीं करना चाहिए। सत्ता में बैठ कुछ लोग चुनाव से डरते हैं, इसलिए वह चुनाव नहीं होने देना चाहते। यह लोग साढ़े चार साल तक विदेशों की सैर करेंगे और चुनाव से छह माह पहले अपना चेहरा जनता को दिखाने के लिए आ जाएंगे। 

विज्ञापन


वह बुधवार को अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ग्राउंड में रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली के दौरान ही शिक्षा विभाग के साथ बीएसएनएल और आईबीएम का समझौता किया गया। केजरीवाल ने कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम होगा। अब से सरकारी स्कूलों के बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अमृतसर के छेहरटा में राज्य के पहले हाईटेक सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आज शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति का आगाज हो चुका है। यह स्कूल मील का पत्थर साबित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बनेगा। राज्य सरकार के इस प्रयास से गरीब और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। स्कूल ऑफ एमिनेंस निजी स्कूलों से कई गुणा बढ़िया हैं। अभिभावक निजी स्कूलों से बच्चों को हटा कर अब से सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाना शुरू कर देंगे। सरकारी अध्यापक भी बच्चों को यहां पढ़ाएंगे।

मान बोले- गरीब व पिछड़े वर्गों के बच्चों की तकदीर बदलेंगे ये स्कूल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ये स्कूल हमारे विद्यार्थियों की तकदीर बदल देंगे। यह अभी शुरुआत है। राज्य में ऐसे और स्कूल भी खोले जाएंगे। पहले की सरकारों ने पेंट कर स्कूलों के बाहर स्मार्ट स्कूल लिख दिया था लेकिन परंतु अब सही रूप में सरकारी स्कूल स्मार्ट स्कूल बने हैं। 

सरकारी स्कूलों में अध्यापक बहुत काबिल हैं लेकिन पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। सरकार अध्यापकों को आईआईएम व विदेश में ट्रेनिंग लेने के लिए भेज रही है, जो प्रयोग शिक्षा के क्षेत्र में उनकी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में किए थे, उनको ही पंजाब में लागू किया जा रहा है। मोहल्ला क्लीनिकों में लोगों को निशुल्क सेहत सेवाएं मिल रहीं हैं। राज्य भर में 50 लाख से अधिक मरीजों से यह सुविधा हाल में ही हासिल की है। नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। अमृतसर में ही 36097 को नौकरी दी गई है।

स्कूलों में मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा: बैंस

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि राज्य में बच्चे अब एआई से पढ़ाई करेंगे। सरकारी स्कूलों में हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा शुरू होगी। स्कूलों से ही बच्चों को आईटी की शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। पंजाब में शिक्षा का स्तर और ऊंचा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed