फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party met Governor Banwarilal Purohit seeking his intervention in illegal sand mining racket

राजभवन पहुंचा ईडी केस: रेत खनन में मुख्यमंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने की आप ने की मांग

Mon, 24 Jan 2022 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 02:11 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सवाल किया कि जब उन्हें पता चल गया कि चन्नी रेत माफिया से जुड़े हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री क्यों बनाया। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party met Governor Banwarilal Purohit seeking his intervention in illegal sand mining racket
चंडीगढ़ में गवर्नर से मिले आप के नेता। - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने प्रदेश के राज्यपाल से रेत माफिया के मामले पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी और दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की और मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने अवैध रेत खनन (लैंड माइनिंग) के मामले में मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों के घर पर ईडी के छापों में बरामद करोड़ों रुपये और सनसनीखेज दस्तावेज चन्नी के बताए और मामले की बारीकी से और निष्पक्ष जांच की मांग की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यपाल ने आप की शिकायत को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को मुख्यमंत्री के विधानसभा हलका श्री चमकौर साहिब के गांव जिंदापुर में मारे गए छापे और सबूतों की बरामदगी के अलावा, ईडी के छापों के दौरान मुख्यमंत्री के भतीजे के घर से 10 करोड़ रुपये नकद, रोलेक्स की घड़ियां, 22 लाख रुपये का सोना, महंगी गाड़ियां, 54 करोड़ की बैंक देनदारी और जमीन जायदादों की रजिस्ट्रियों की जानकारी दी है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि वह मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ मामला दर्जकर उचित व सख्त कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

चड्ढा ने बताया कि आप लंबे समय से आरोप लगाती आई है कि पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के संरक्षण में रेत माफिया चल रहा है। मुख्यमंत्री चन्नी के विधानसभा क्षेत्र श्री चमकौर साहिब के गांव जिंदापुर से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है। रेत माफिया वन विभाग की जमीन से रेत चोरी कर रहा है और मुख्यमंत्री शिकायत मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रेत माफिया चला रहे हैं और जिस समय चन्नी मंत्री थे, उस समय भी उन्होंने (कैप्टन) कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष लिखित में शिकायत देकर यह मामला उठाया था।

चन्नी पर पीएमएस घोटाले के दोषी संस्थानों के बचाव का आरोप
नेशनल शेड्यूल्ड कास्टस अलायंस के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत दोषी ठहराए गए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रबंधन का बचाव किए जाने के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। 

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि दोषी संस्थानों के बचाव के लिए मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा उन्हें एफआईआर से मुक्त करने के साथ ही उन पर बहुत कम जुर्माना लगाया गया। यह फैसला एक जनवरी को पंजाब कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि नई सरकार गठित होने के बाद जांच पड़ताल कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शेड्यूल्ड कास्टस अलायंस ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार की कैबिनेट का फैसला पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाला, कोविड -19 से अधिक अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के जीवन को प्रभावित करता है और गरीब हजारों छात्रों का जीवन बर्बाद किया है।

राज्यपाल के साथ बैठक के बाद अलायंस के अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रबंधन से गुप्त समझौता किया है। आगामी चुनाव को देखते हुए कैबिनेट निर्णय के तहत 300 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की फाइलों को बंद कर दिया है। आरोपी कॉलेज यूनिवर्सिटियों के मैनेजमेंट को बचाने के लिए समाज कल्याण विभाग की अनदेखी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed