फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party leader Raghav Chadha targeted Congress

राघव चड्ढा का आरोप: पंजाब में ड्रग्स का पैसा सीएम तक जाता, राजस्थान व गुजरात की सीमा भी पाक से जुड़ी, मगर वहां नशे का कारोबार नहीं

Wed, 16 Feb 2022 06:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 06:06 PM IST
सार

आप नेता राघव चड्ढा ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रग्स का पैसा सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचता है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party leader Raghav Chadha targeted Congress
पत्रकारों से बातचीत करते आप नेता राघव चड्ढा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा बुधवार को अपने प्रत्याशी रणबीर सिंह भुल्लर का चुनाव प्रचार करने फिरोजपुर पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि पंजाब में नशा तस्करों को शिअद (ब) और कांग्रेस का समर्थन है। ड्रग्स का पैसा सीधा मुख्यमंत्री तक पहुंचता है। भारत-पाक सीमा राजस्थान व गुजरात से भी लगती है, परंतु वहां पर नशे का कारोबार नहीं है, जबकि पंजाब में ही नशे का धंधा है, यहां के नशा तस्कर अकाली दल व कांग्रेस के विधायकों से लेकर मुख्यमंत्री तक इससे की गई कमाई का धन पहुंचाते हैं। ये नशा तस्कर इनके कमाऊ पुत्र हैं।

विज्ञापन

 
राघव ने कहा कि शिअद (ब), कांग्रेस व भाजपा एक वीडियो तैयार कर प्रचार कर रही हैं कि पंजाब में आप की सरकार बनती है तो भारत-पाक सीमा से सटे किसानों व ग्रामीणों की जमीनें छीन लेगी और उन्हें उक्त जमीन पर खेती नहीं करने देगी, यह झूठा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पचास साल दोनों पार्टियों ने पंजाब पर राज किया है, इन्होंने पंजाब के नौजवानों को नशे की लत लगा दी है। यही नहीं पंजाब की मिट्टी व रेत तक बेच कर अपनी जेब भर ली है।
विज्ञापन


राघव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गुजरात व राजस्थान के साथ भी भारत-पाक की सीमा लगती है, यहां पर नशे का धंधा नहीं होता है। सिर्फ पंजाब में नशे का कारोबार किया जाता है, यह सब कुछ अकाली दल और कांग्रेस करवा रही है, इससे होने वाली आमदनी का पैसा दोनों पार्टियों के विधायकों व मुख्यमंत्री को जाता है। उनकी सरकार आते ही जो नौजवान नशे की दलदल में फंसे हैं, उन्हें नशे से बाहर निकालकर नौकरी देंगे। पंजाब को नशा मुक्त करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में 26 साल कांग्रेस और 24 साल अकाली दल की सरकार रही है। पचास साल में दोनों पार्टियों ने पंजाब को लूटा और पंजाबियों को पीटा है। पंजाब की रेता, ट्रांसपोर्ट, केबल व शिक्षा को बेच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं आप कांग्रेस की बी टीम है, जबकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कहती हैं कि आप भाजपा की बी टीम है। राघव कहते हैं कि आप पंजाब के लोगों की ए टीम है। आप को रोकने के लिए कई षड्यंत्र किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed