फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party Leader Raghav Chadha advice Navjot Sidhu to Stop Acting Like Opposition Leader

सिद्धू को आप की सलाह: विपक्षी नेता की तरह काम न करें, सरकार अभी आपकी ही है तो वादे पूरे करवाएं  

Sat, 14 Aug 2021 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Aug 2021 03:19 PM IST
सार

चड्ढा ने नवजोत सिंह सिद्धू को कहा कि वह फिर से यह कहकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश न करें कि प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सभी वादे पूरे होंगे। चड्ढा ने कहा कि मौजूदा सरकार कांग्रेस की ही है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Leader Raghav Chadha advice Navjot Sidhu to Stop Acting Like Opposition Leader
राघव चड्ढा और नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे पंजाब कांग्रेस के प्रधान को अब विपक्षी भी सलाह देने लगे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने सिद्धू को पत्र लिखकर नसीहत दी है कि वह विपक्ष के नेता की तरह काम करना बंद कर दें। साथ ही उन्होंने 2017 में कांग्रेस द्वारा किए गए सभी अधूरे चुनावी वादों को तुरंत पूरा करने की मांग की है। पत्र के साथ 2017 में कांग्रेस का 129 पन्नों का चुनावी घोषणा पत्र भी भेजा गया है। चड्ढा का कहना है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि अब तो सिद्धू ही सरकार हैं, इसलिए जल्द ही उन्हें अधूरे वादों को पूरा कराना चाहिए। 

विज्ञापन


पंजाब सह प्रभारी ने सिद्धू को कहा कि सीट और सत्ता के लिए लंबी लड़ाई के बाद मिली जीत की आपको बधाई। आप कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षता चाहते थे, जो आपको मिली, हाईकमान आपके साथ है। आपको कांग्रेस के सभी विधायकों का समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विश्वास आपके साथ है। अब आप कांग्रेस हैं और आप पंजाब सरकार भी हैं, इसलिए, 2017 में कांग्रेस के सभी 129 अधूरे चुनावी वादों को पूरा करना आपकी जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन



चड्ढा ने नवजोत सिंह सिद्धू को कहा कि वह फिर से यह कहकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश न करें कि प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सभी वादे पूरे होंगे। चड्ढा ने कहा कि मौजूदा सरकार कांग्रेस की ही है। आपके पास अपने वादों को पूरा करने के लिए केवल छह महीने हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल में न ड्रग्स माफिया जेल गए, न बेअदबी मामले में इंसाफ मिला, न माफिया राज खत्म हुआ और न ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हुआ। ये नवजोत सिद्धू खुद भी कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed