{"_id":"57e166714f1c1b4f1da8278b","slug":"aam-aadmi-party-is-in-trouble-alligation-of-taking-money-on-jarnail-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' की मुश्किलें बढ़ीं, छोटेपुर के बाद इस नेता पर पैसे लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' की मुश्किलें बढ़ीं, छोटेपुर के बाद इस नेता पर पैसे लेने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
आप के सह प्रभारी जरनैल सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। सुच्चा सिंह छोटेपुर के बाद एक और नेता पर पैसे लेने का आरोप लगा है। नेशनल काउंसिल मेंबर पवित्तर सिंह ने पंजाब के सह-प्रभारी जरनैल सिंह पर पैसे लेने का आरोप लगाया है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवित्तर सिंह ने बताया कि उन्होंने 2014 में जरनैल सिंह को पचास हजार रुपये दिए, जोकि उन्होंने कनाडा विंग केकनवीनर हरपाल सिंह से लिए थे। 2015 में जरनैल सिंह ने दो लाख रुपये मांगे। पवित्तर के असमर्थता जताने पर जरनैल ने एक लाख देने को कहा। पवित्तर ने कहा कि उन्होंने बीस हजार रुपये अपनी ओर से दिए और 80 हजार लुधियाना के वॉलंटियर डॉ. एचएस चीमा से लेकर दिए। जरनैल ने कैश मांगे थे पर उन्होंने डॉ. चीमा की पत्नी के अकाउंट से जरनैल के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट भी दिखाई। पवित्तर बोले कि जरनैल ने कहा था कि इस फंड के बारे में पार्टी की ओर से मैसेज आएगा, लेकिन आज तक कोई मैसेज नहीं आया।

लुधियाना के वॉलंटियर की पत्नी के अकाउंट से ट्रांसफर की गई रकम
जरनैल सिंह
- फोटो : File Photo
पवित्तर सिंह ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक व जरनैल सिंह के जरिये पंजाब से करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली के नेताओं ने पैसे लेकर घन्नौर से अनु रंधावा को टिकट दी है। पवित्तर ने मांग की कि नेशनल काउंसिल की मीटिंग बुलाई जाए और केजरीवाल को पद से हटाया जाए। क्योंकि वह खुद भ्रष्टाचार को शह दे रहे हैं।
वहीं, हरपाल सिंह ने महिला विंग प्रधान और तलवंडी साबो से कैंडिडेट बलजिंदर कौर पर प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बलजिंदर कौर मास्टर अमरजीत सिंह की मौत के बाद जालसाजी कर उनकी पुत्री बन गईं और उनकी जायदाद हड़प ली। बलजिंदर कौर के पिता ने 2005 में विज्ञापन देकर कहा था कि अमरजीत सिंह उन्हें गोद ले रहे हैं। जबकि, अमरजीत सिंह की पहले ही मौत हो चुकी थी। 2005 के विज्ञापन में उनकी आयु बारह साल दिखाई गई। 2007 में बलजिंदर कौर ने बठिंडा जिला प्रशासन से प्रमाणपत्र बनवाया, जिसमें उनकी आयु बीस साल थी।