फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party has prepared the schedule of Bhagwant Mann's rallies in punjab

गुटबाजी के बीच 'आप' में छिड़ी रैलियों की जंग, तैयार हुआ भगवंत मान की बैठकों का शेड्यूल

Mon, 10 Sep 2018 09:40 AM IST
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Sep 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party has prepared the schedule of Bhagwant Mann's rallies in punjab
आप - फोटो : self
आम आदमी पार्टी में चल रही गुटबाजी शांत होने के फिलहाल कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। उल्टे, अब दोनों गुटों के बीच जंग और तेज हो गई है। अब आप के दोनों के बीच रैलियों की जंग छिड़ गई है। पार्टी से बागी हुए सुखपाल खैरा के गुट ने पार्टी के बैनर तले ही लोगों तक पहुंचने की रणनीति बनाई थी। इस कड़ी में उन्होंने राज्य भर में जिला-वार वॉलंटियर्स कन्वेंशन शुरू की थी। जिनमें खैरा को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन


खैरा की कन्वेंशन में दिनों-दिन भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को खैरा गुट ने पटियाला में भी प्रभावशाली कन्वेंशन की। पार्टी द्वारा सस्पेंड सांसद डॉ. धरमवीर गांधी भी इसमें शामिल हुए। जिससे निश्चित तौर पर खैरा गुट को और मजबूती मिली है। वॉलंटियर्स के एक बड़े वर्ग पर इसका प्रभाव पड़ेगा। खैरा गुट की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता को देखते हुए आप नेतृत्व ने भगवंत मान पर ही दांव खेलने का फैसला किया है।
विज्ञापन


मान के अलावा प्रदेश का कोई भी नेता उतना लोकप्रिय नहीं है। इसलिए बागी गुट की काट में वॉलंटियर्स को पार्टी के जोड़ने का पूरा दारोमदार मान पर ही रहेगा। पार्टी ने मान के लिए खास शेड्यूल तैयार किया है। जिसमें रैलियां और बैठकें रखी गई हैं। पहले चरण में पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में उनकी दस रैलियां रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल की फोटो, एनआरआईज से अपील
आप से बागी हुआ सुखपाल खैरा गुट पूरी सावधानी बरत रहा है। वे ऐसा कोई काम नहीं कर रहे, जिसे पार्टी विरोधी करार दिया जाए और उनकी विधानसभा सदस्यता चली जाए। खैरा गुट अपनी सभी कन्वेंशन पार्टी के झंडे तले ही कर रहा है। उनकी प्रचार सामग्री पर सबसे बड़ी राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की फोटो होती है। उसके बाद खैरा और बाकी सात विधायकों की फोटो लगी होती है। इसके अलावा खैरा हर बार संबंधित इलाके केएनआरआईज से भी अपील करते हैं। उन्हें कहते हैं कि वे संबंधित इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को फोन करें कि कन्वेंशन में पहुंचें।


केजरीवाल करेंगे स्थिति की समीक्षा
आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पंजाब की स्थिति की खुद समीक्षा करेंगे। इसके लिए उन्होंने पार्टी के साथ चल रहे बारह विधायकों को दिल्ली बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक 11 विधायक वहां चले गए हैं। रविवार रात या सोमवार को केजरीवाल विधायकों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें बागी गुट पर कोई फैसला होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। भगवंत मान बार-बार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन केजरीवाल ने अब तक खैरा के खिलाफ नहीं बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed