फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aam aadmi party, harmel tohra, sanjay singh, sucha singh chottepur, arvind kejriwal, punjab

'आप' में नया विवाद, अकाली दिग्गज को शामिल करने पर उठे सवाल

Fri, 02 Sep 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Sep 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party, harmel tohra, sanjay singh, sucha singh chottepur, arvind kejriwal, punjab
Joins aap - फोटो : Amar Ujala
आम आदमी पार्टी को विवादों से निजात नहीं मिल पा रही है। रोजाना पार्टी में कोई नया विवाद खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


सुच्च्चा सिंह छोटेपुर को सूबा कनवीनर पद से हटाने को लेकर विवाद अभी थमा नहीं था कि अब पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन कंवर संधू ने नए विवाद को हवा दे दी है।

संधू ने एक दिन पहले पार्टी में शामिल हुए स्व. जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा के दामाद हरमेल सिंह टोहड़ा की शमूलियत पर सवाल उठाए हैं। अपने फेसबुक पेज पर संधू ने कहा कि एक दिन पहले उनकी किसान मेनिफेस्टो को लेकर मीटिंग थी। उसकेबाद उन्हें कहा गया कि किसी की पार्टी में शमूलियत होनी है, उन्हें भी वहां मौजूद रहना है। उन्होंने पूछा कि कौन शामिल हो रहा है, तो बताया गया कि हरमेल सिंह टोहड़ा और उनकी पत्नी शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


संधू ने कहा कि टोहड़ा को शामिल करने के फैसले में वह नहीं थे। उन्हें एक दिन पहले यह भी नहीं पता था कि लोकसभा चुनाव के दौरान डॉ. धरमवीर गांधी पर जो हमला हुआ था, उसके पीछे टोहड़ा का हाथ था। संधू ने कहा कि पार्टी को पूरी पड़ताल के बाद ही किसी को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि उस हमले केलिए टोहड़ा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्हें यह भी साबित करना चाहिए कि वह आम आदमी पार्टी की रणनीति केप्रति पूरी तरह समर्पित हैं। संधू जैसे सीनियर नेता के फेसबुक पोस्ट के बाद पार्टी में फिर हलचल तेज हो गई है। दिल्ली केनेता भी इसे पचा नहीं पा रहे हैं। 

फेसबुक पोस्ट के बाद संधू दिल्ली तलब :
सूत्रों के मुताबिक संधू की फेसबुक पोस्ट के बाद आप में हलचल मच गई है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली तलब कर लिया है। इस बारे में पूछे जाले पर पार्टी संगठन विस्तार प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा है कि संधू मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन हैं और मेनिफेस्टो से संबंधित मीटिंग में हिस्सा लेने के सिलसिले में ही वे दिल्ली गए हैं। 

आप से सुलह नहीं करेंगे छोटेपुर

aam aadmi party, harmel tohra, sanjay singh, sucha singh chottepur, arvind kejriwal, punjab
Sucha singh chotepur - फोटो : File Photo
हाल ही में भ्रष्टाचार केआरोपों केबाद आप के सूबा कनवीनर पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर ने साफ कर दिया है कि वह पार्टी के नेताओं से कोई सुलह नहीं करेंगे।

हटाने के बाद छोटेपुर को मिल रहे समर्थन से आप पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है। एक दिन पहले पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने छोटेपुर के घर जाकर उनसे बातचीत की, लेकिन पार्टी में मिल रहे समर्थन से उत्साहित छोटेपुर ने उन्हें दो-टूक कह दिया है कि वह किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे।

छोटेपुर ने कहा कि संजय सिंह उनसे मिलने आए थे। लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि उन्हें तसल्ली देने की कोशिश न करें क्योंकि पार्टी ने उन्हें बुरी तरह डैमेज करने की कोशिश की। नैतिक तौर पर वह पार्टी के साथ नहीं हैं, अगर पार्टी अपने फायदे केलि उन्हें रखना चाहती है तो यह पार्टी के ऊपर है।

छोटेपुर ने कहा कि पार्टी ने न सिर्फ उन्हें पद से हटाया, बल्कि जलील किया। हालांकि वॉलंटियर्स और मीडिया के सपोर्ट ने उन्हें बचा लिया, यह मेरा पुनर्जन्म है। पंजाब के तेरह में से छह जोनल कोआर्डिनेटरों ने छोटेपुर के पक्ष में बगावत कर दी थी। जिन्होंने पार्टी को एक सितंबर का नोटिस दिया है। वहीं, छोटेपुर तीन सितंबर को दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद राज्य भर का दौरा करेंगे। वॉलंटियर्स की सलाह के बाद वह अपनी रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed