{"_id":"6162a2b88ebc3ee3d854f0a9","slug":"aam-aadmi-party-distributed-sweets-when-petrol-crosses-rs-100-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंज: चंडीगढ़ में 100 रुपये में पहुंचा पेट्रोल तो आप ने काटा केक, लोगों को खिलाई मिठाई, कहा- मोदी है तो मुमकिन है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंज: चंडीगढ़ में 100 रुपये में पहुंचा पेट्रोल तो आप ने काटा केक, लोगों को खिलाई मिठाई, कहा- मोदी है तो मुमकिन है
Sun, 10 Oct 2021 02:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मिठाई बांटते आप नेता।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केक काटा। साथ ही सेक्टर 22 स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों को मिठाई खिलाई। इस दौरान आप नेताओं ने मोदी है तो मुमकिन है का नारा लगाकर भाजपा सरकार पर तंज कसा। शहर में पेट्रोल के दाम 100 रुपये होने पर आप नेता योगेश सोनी के नेतृत्व महंगाई को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन
योगेश सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं इसलिए ही पेट्रोल व डीजल के दाम में इतनी वृद्धि है, उन्ही के कार्यकाल में यह मुमकिन था। घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम इतने बढ़ गए कि अब लोगों को फिर से चूल्हे की तरफ जाने का मन करने लगा है। जो भाजपा 400 रुपये के सिलेंडर पर महंगाई का ताना मारती थी, आज 900 रुपये के सिलेंडर और 100 रुपये के पेट्रोल पर चुप क्यों है।
विज्ञापन
जनता सब जानती है, इसलिए इस बार केजरीवाल की सरकार का नारा बुलंद होगा। शहर में दिल्ली मॉडल लागू होगा, ताकि जनता पर लग रहे टैक्स से निजात मिल सके। शहर की समस्याओं को निस्तारित करने की वजह भाजपा ने उन्हें बढ़ाया है।
विज्ञापन