संगरूर लोकसभा उपचुनाव: आम आदमी पार्टी ने गुरमेल सिंह को बनाया प्रत्याशी, सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दी जानकारी
आम आदमी पार्टी ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी के युवा वालंटियर और संगरुर के जिला प्रभारी गुरमेल सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की। उन्होंने लिखा कि गुरमेल सिंह 23 जून को होने वाले संगरुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार होंगे। बतौर पार्टी प्रधान मेरी तरफ से सरपंच गुरमेल सिंह जी को शुभकामनाएं। बता दें कि उम्मीदवारों की दौड़ में सीएम भगवंत मान की बहन का भी नाम शामिल था।
आम आदमी पार्टी के नौजवान वॉलंटियर और संगरूर के ज़िला इंचार्ज गुरमेल सिंह...23 जून को होने वाले संगरूर उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे... बतौर पार्टी प्रधान मेरी तरफ से गुरमेल सिंह जी को शुभकामनाएं... pic.twitter.com/ScsmYsxSdr
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 3, 2022