फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party Convener Arvind Kejriwal will meet party Leaders in Mohali

आम आदमी पार्टी का सीएम: धुरी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे भगवंत मान, अभी संगरूर से हैं सांसद

Thu, 20 Jan 2022 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 03:24 PM IST
सार

भगवंत मान इस समय पंजाब में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं। पेशे से कॉमेडियन भगवंत मान जट्ट सिख समुदाय से आते हैं।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Convener Arvind Kejriwal will meet party Leaders in Mohali
भगवंत मान। - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान धूरी में कांग्रेस के मौजूदा विधायक दलबीर गोल्डी को टक्कर देंगे। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा घोषित होने के बाद गुरुवार को उनकी चुनावी सीट का औपचारिक एलान कर दिया। भगवंत मान अभी संगरूर से सांसद हैं और धूरी उन्हीं के संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आता है।

विज्ञापन


पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने गुरुवार को मोहाली स्थित पार्टी कार्यालय में यह एलान करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान संगरूर की धूरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। धूरी से अभी तक कांग्रेस की तरफ से दलबीर गोल्डी और अकाली-बसपा गठबंधन से प्रकाश चंद गर्ग चुनाव मैदान में हैं। भाजपा, कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिअद संयुक्त के गठजोड़ की ओर से अभी तक यहां से किसी भी उम्मीदवार का एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


18 जनवरी को आप ने भगवंत मान को पंजाब चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरा बनाया है। इसके लिए आप ने एक मोबाइल नंबर जारी कर पंजाब के लोगों से राय ली थी। इसमें 22 लाख लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि 93 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने का सुझाव दिया है। इसके बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में शुरू की राजनीति
भगवंत मान ने 2011 में राजनीति शुरू की। इससे पहले वह पंजाब के अच्छे हास्य कलाकार रह चुके हैं। राजनीतिक करिअर की शुरुआत मान ने मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से की। शुरुआत अच्छी नहीं रही फिर वह 2014 में आप में शामिल हो गए और लोकसभा चुनाव जीत गए। 2019 में फिर वह सांसद चुने गए।


दो विधानसभा चुनाव हार चुके
आप के मुख्यमंत्री प्रत्याशी भगवंत मान इससे पहले दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। राजनीति में कदम रखने के बाद मान ने मनप्रीत बादल की पार्टी पंजाब पीपुल्स पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। इसके बाद दूसरी बार वह 2017 में जलालाबाद से अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल के खिलाफ लड़े लेकिन हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed