फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security of Bhagwant Mann increased before Punjab election results

पंजाब में सियासी हलचल तेज: आप के सीएम चेहरा भगवंत मान की बढ़ी सुरक्षा, पैतृक गांव में जश्न का माहौल

Wed, 09 Mar 2022 10:03 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/सुनाम
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/सुनाम Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Mar 2022 10:03 PM IST
सार

पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सांसद होने के नाते उन्हें पहले ही सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा में कुछ बढ़ोतरी जरूर की गई है।

विज्ञापन
Security of Bhagwant Mann increased before Punjab election results
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

मतगणना के साथ ही पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई है। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत का आंकड़ा दिखाते ही आप के प्रदेश अध्यक्ष और सीएम चेहरा सांसद भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभी मान संगरूर से सांसद हैं और आप के प्रत्याशी के रूप में धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा भी बनाया है।

विज्ञापन


2017 की गलती से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे के साथ चुनाव में उतरी है। इसके लिए पार्टी की ओर से लोगों की राय ली गई। जिसके बाद मोहाली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मान के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। आप की इस मुहिम में 21.59 लाख लोगों ने राय दी। इसमें 93.3 फीसदी लोगों ने भगवंत मान पर मुहर लगाई, जबकि 3.6 लाख लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू पर विश्वास दिखाया। 
विज्ञापन


चुनाव के दौरान आप ने मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान को लेकर प्रचार भी केंद्रित किया। जिसके बाद सात मार्च को जारी चुनावी सर्वेक्षण में आप को बहुमत का आंकड़ा 59 सीटें दी गईं। 10 को होने वाली मतगणना से ठीक एक दिन पहले मान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सांसद होने के नाते उन्हें पहले ही सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा में कुछ बढ़ोतरी जरूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



                                                भगवंत मान के गांव सतौज में सब्जियां काटते लोग।

‘साडे पिंड दा मुंडा मुख्यमंत्री बनूंगा’
उधर, चुनाव परिणाम आने से पहले ही भगवंत मान के गांव सतौज में जश्न का माहौल है। गांववासियों का कहना है कि साडे पिंड दा मुंडा मुख्यमंत्री बनूंगा। बुधवार को गांव में आप कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर की सफाई की और लंगर की तैयारी में जुटे हैं। नौजवान यहां बड़ा स्टेज लगा रहे हैं और साउंड सिस्टम का इंतजाम भी होगा। सतौज निवासी गुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह और मंगू भानका ने कहा कि भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनता देखना गांव के लिए गर्व की बात होगी।

उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि सानूं पूरी उम्मीद ए भगवंत दे सीएम बनन दी। यूथ बिच्च भारी उत्साह ए अते सबनूं चंगे दिन आऊण दी आस ए। गांव में एलसीडी लगाकर नतीजे देखे जाएंगे। उन्होंने संभावना जताई कि आप की जीत के तुरंत बाद ही भगवंत मान अपने गांव जरूर आएंगे। गुरजीत सिंह ने बताया कि सतौज गांव दिड़बा विधानसभा का हिस्सा है। 20 फरवरी को मतदान के दिन यहां सिर्फ आप का बूथ लगा था। अन्य किसी दल का पोलिंग बूथ नहीं लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed