{"_id":"61efe595ff606a449a47df86","slug":"aam-aadmi-party-cm-candidate-bhagwant-mann-visits-kali-mata-mandir-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: काली माता मंदिर पहुंचे भगवंत मान, लोगों से की भाईचारा बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला: काली माता मंदिर पहुंचे भगवंत मान, लोगों से की भाईचारा बनाए रखने की अपील
Tue, 25 Jan 2022 05:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Jan 2022 05:27 PM IST
सार
भगवंत मान ने कहा कि जनता अब नहीं डरती, उन्हें पता है कि आप की मजबूत सरकार सत्ता में आ रही है।
विज्ञापन
पटियाला में काली माता मंदिर पहुंचे भगवंत मान।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में सोमवार को माता के सिंहासन पर चढ़कर माता की मूर्ति को छूने का मामला सामने आया था। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने मंगलवार को काली माता मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि भाईचारा बनाए रखें और नफरत के बीज बोने वालों के बहकावे में न आएं। मान ने कहा कि जनता अब नहीं डरती, उन्हें पता है कि आप की मजबूत सरकार सत्ता में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला के काली माता मंदिर में सोमवार दोपहर बाद बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया था। आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया था। आरोपी की पहचान राजदीप (22) पुत्र परमजीत निवासी गांव मैण जिला पटियाला के तौर पर हुई थी।
विज्ञापन
पंजाब की सामाजिक समरसता को अस्थिर करने की कोशिश: सीएम चन्नी
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि काली माता मंदिर में एक व्यक्ति पहुंचा और उस सिंहासन पर चढ़ गया जहां श्री काली माता जी की मूर्ति स्थापित है। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व आगामी चुनावों को देखते हुए पंजाब के सामाजिक समरसता को अस्थिर करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं उन्हें उनके दुर्भावनापूर्ण मंसूबों में कामयाब नहीं होने दूंगा।