फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party announced Sushil Rinku as candidate in Jalandhar By-Poll

Jalandhar By-Poll: एक दिन पहले पार्टी में शामिल हुए सुशील रिंकू आप के प्रत्याशी घोषित, कांग्रेस ने कसा तंज

Thu, 06 Apr 2023 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 04:56 PM IST
सार

सुशील रिंकू एक दिन पहले ही आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हुए थे। बुधवार को ही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी ठहराते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party announced Sushil Rinku as candidate in Jalandhar By-Poll
सुशील रिंकू। - फोटो : फाइल

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आम आदमी पार्टी संगठन के महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने इस संबंध में पार्टी की तरफ से पत्र जारी किया है। रिंकू एक दिन पहले ही आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हुए थे। बुधवार को ही कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी ठहराते हुए निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन


आप की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि रिंकू अच्छी छवि और साफ आचरण के नेता हैं और जालंधर में लोगों के बीच उनकी काफी मजबूत पकड़ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर सुशील कुमार रिंकू के नाम का एलान किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा, ‘जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू जी की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई... शुभकामनाएं...’
विज्ञापन


सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 10 मई को मतदान होना है। नतीजे 13 मई को आएंगे। 20 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। सुशील कुमार रिंकू ने 2017 में जालंधर पश्चिमी विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा था, जिसमें वह अपने प्रतिद्वंद्वी को 17334 वोटों से हराकर विधानसभा पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम स्टार की काली करतूत की कहानी

कांग्रेस ने किया ट्वीट
सुशील कुमार रिंकू को आप की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के कुछ ही देर बाद पंजाब कांग्रेस ने ट्वीट करके आप के फैसले पर सवालिया निशान लगाए। ट्वीट किया गया- वह पार्टी जो वालंटियर्स की पार्टी होने का दावा करती है, को उपचुनाव के लिए एक अदद योग्य वालंटियर भी नहीं मिला? 92 'अनमोल रत्न', बोर्डों के चेयरमैन, हजारों वालंटियर्स और पार्टी टिकट के लिए एक भी काबिल नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed