फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth was attacked with knives, admitted to hospital

Chandigarh News: युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, भर्ती

Sat, 08 Feb 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with knives, admitted to hospital
चंडीगढ़। धनास कॉलोनी में शुक्रवार शाम को रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया। इसमें धनास निवासी मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस छापा मार रही है। आरोपियों की पहचान करण, कृष्णा, हैरी और अन्य के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार धनास निवासी मोनू का करीब तीन साल पहले पास में ही रहने वाले उसके दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ था। सभी दोस्त ऑटो में शराब पी रहे थे। जहां किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। इस दौरान मोनू ने आरोपी के थप्पड़ मार दिया। बदला लेने के लिए आरोपी मोनू से मारपीट करने के लिए ढूंढते रहे। इस दौरान मोनू मुंबई चला गया। करीब तीन महीने पहले ही मोनू मुंबई से लौटा था। शुक्रवार शाम को आरोपियों ने मोनू पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर ने मोनू को सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed