{"_id":"67dc7fb1f8e7c5dd4c0f7238","slug":"a-youth-was-attacked-with-bricks-in-budhal-village-his-condition-is-critical-chandigarh-news-c-16-pkl1091-662292-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बुडै़ल गांव में युवक पर ईंटों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बुडै़ल गांव में युवक पर ईंटों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Fri, 21 Mar 2025 02:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45 के बुड़ैल गांव के पार्क में एक व्यक्ति ने ईंटों से हमला कर युवक को गंभीर से घायल कर दिया। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया है। गंभीर रूप से घायल की अभी पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बुड़ैल में डायमंड रिंग होटल चलाने वाले प्रत्यक्षदर्शी नंदलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह होटल में था। तभी उसने अमर मेडिकल स्टोर के पास से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनी। वहां पहुंचकर देखा तो पार्क में एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ था जबकि दूसरा व्यक्ति उसके सिर पर ईंट से वार कर रहा था। नंदलाल ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हमलावर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।