फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth was attacked with a sharp weapon, police accused of pressuring him for a compromise

Chandigarh News: युवक पर तेजधार हथियार से हमला, पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप

Mon, 11 Aug 2025 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with a sharp weapon, police accused of pressuring him for a compromise
चंडीगढ़। मनीमाजरा कार बाजार में रविवार शाम एक युवक पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस में गांव धनास निवासी सचिन मलिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गर्दन पर कईं टांके लगे हैं और वह जीएमसीएच सेक्टर-32 में भर्ती है। मनीमाजरा थाना पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित का आरोप है कि सूचना पर पहुंची मनीमाजरा थाना पुलिस ने खुद ही बयान में समझौता लिखकर दस्तखत करवाने का दबाव बनाया। जब उसने और परिजनों ने मना किया तो पुलिसकर्मी बहस करने लगी। सचिन ने दोबारा डायल 112 पर कॉल की। इसके बाद थाने से वरिष्ठ पुलिसकर्मी पहुंचे अस्पताल जाकर बयान लिए।
विज्ञापन


दो दिन पहले हुआ था कर्मचारी से झगड़ा
सचिन ने बताया कि वह कार बाजार में सेल-परचेज करते हैं। दो दिन पहले उनका कर्मचारी दीपक का जीरकपुर निवासी साहिल से झगड़ा हुआ था, जिसमें साहिल ने दीपक को थप्पड़ मारे थे। साहिल के पिता भी कार बाजार में कारोबार करते हैं और साहिल आता-जाता रहता है। रविवार शाम 4 बजे फिर से दीपक और साहिल के बीच झगड़ा हुआ, जिसे सचिन और साहिल के पिता ने छुड़वाया। साहिल वहां से चला गया, लेकिन एक घंटे बाद आकर पीछे से पंचनुमा तेजधार हथियार से सचिन की गर्दन पर वार कर भाग गया। उसने झगड़ा छुड़वाया था, लेकिन साहिल का मानना है कि वह दीपक के पक्ष में था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed