{"_id":"677aec12acbb57f0eb0bd20f","slug":"a-youth-was-attacked-with-a-knife-while-warming-himself-by-the-fire-in-mouli-village-he-suffered-a-serious-injury-on-his-hand-chandigarh-news-c-16-pkl1049-601300-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मौली गांव में आग सेक रहे युवक पर चाकू से हमला, हाथ पर आई गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मौली गांव में आग सेक रहे युवक पर चाकू से हमला, हाथ पर आई गंभीर चोट
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौली गांव में शनिवार देर रात आग सेक रहे एक युवक को मारपीट के बाद चाकू से हमला घायल कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना में ऋषभ उर्फ कांचा (20) के हाथ पर चाकू लगने से गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे मनीमाजरा अस्पताल ले गई और उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मौलीजागरां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ऋषभ ने बताया कि वह मौली गांव में स्थित गुरुद्वारे के पास पार्क के नजदीक आग सेक रहा था। इस दौरान उसके गांव के ही लक्की और करन आए और उसके साथ बहस शुरू कर दी। ऋषभ के विरोध करने पर लक्की और करन ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने चाकू निकाला और ऋषभ पर हमला कर दिया, जिससे ऋषभ घायल हो गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल को मनीमाजरा अस्पताल पहुंचाया, इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।